असम की 31 जेलों में 4 महीने में 226 कैदी HIV पॉजिटिव, 95% मामलों का ड्रग्स से कनेक्शन

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

स्वास्थ्य और जेल अधिकारियों के अनुसार, लगभग 95% मामले नशीली दवाओं के इंजेक्शन लेने से जुड़े हैं। अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर कैदी जेल आने से पहले ही बाहर संक्रमित हो चुके थे, जो रूटीन स्क्रीनिंग में पकड़ में आए हैं।

Assam Jail
अप्रैल से जुलाई के बीच असम की 31 जेलों में हुई जांच के दौरान 226 कैदी HIV पॉजिटिव पाए गए हैं।

असम की 31 जेलों में कैदियों के बीच HIV संक्रमण के 226 नए मामले सामने आने के बाद राज्य सरकार हरकत में आ गई है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने जेल परिसर के अंदर किसी कैदी के संक्रमित होने के परिस्थितियों की गहन जांच के आदेश दिए हैं। यह मामला असम राज्य एड्स नियंत्रण समिति (ASACS) की ओर से चलाए जा रहे विशेष स्क्रीनिंग अभियान के दौरान उजागर हुआ है।

4 महीने में 226 कैदी पॉजिटिव

अप्रैल से जुलाई के बीच राज्य की 31 जेलों में हुई जांच के दौरान 226 कैदी एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं।

स्वास्थ्य और जेल अधिकारियों के अनुसार, लगभग 95% मामले नशीली दवाओं के इंजेक्शन लेने से जुड़े हैं। अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर कैदी जेल आने से पहले ही बाहर संक्रमित हो चुके थे, जो रूटीन स्क्रीनिंग में पकड़ में आए हैं।

226 पॉजिटिव कैदियों में से 202 कैदियों को एंटीरेट्रोवायरल थेरेपी (ART) पर रखा गया है। जेल सुरक्षा नियमों के कारण एआरटी टीमों को खुद जेलों का दौरा कर दवाएं और काउंसलिंग प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं।

श्रीभूमि जिला जेल में ओवरक्राउडिंग का मुद्दा

हाल ही में असम की श्रीभूमि जिला जेल में 11 कैदी (1 महिला समेत) HIV से पीड़ित पाए गए हैं।

श्रीभूमि जेल की कुल क्षमता केवल 187 कैदियों की है, जबकि वहां 445 कैदी बंद हैं। ज्यादातर पॉजिटिव कैदी एनडीपीएस (NDPS Act) के तहत गिरफ्तार किए गए हैं।

जेल प्रभारी मजिस्ट्रेट अन्वेषा खेरसा के अनुसार, गंभीर स्थिति वाले कैदियों को सिलचर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SMCH) रेफर किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री का बयान

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि सरकार इस मुद्दे को बेहद गंभीरता से ले रही है।

उन्होंने कहा, "हम इस बात की विस्तार से जांच करेंगे कि कोई व्यक्ति जेल में रहते हुए किन परिस्थितियों में संक्रमित हुआ। इसके साथ ही यह सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रभावित व्यक्ति को सही चिकित्सा और इलाज मिले।"

उन्होंने यह भी जिक्र किया कि गुवाहाटी हाई कोर्ट भी इस मामले पर संज्ञान ले चुका है।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री अशोक सिंघल ने जानकारी दी कि असम में वर्तमान में लगभग 33,000 सक्रिय HIV/एड्स मरीज हैं। उन्होंने समाज से मरीजों के प्रति सहानुभूति रखने और कलंक को खत्म करने की अपील की।

Shubham Sharma

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
शुभम शर्मा साल 2017 से पत्रकारिता और मीडिया जगत में काम कर रहे हैं। टीवी में इनपुट असाइनमेंट से शुरुआत करते हुए डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा। ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक का अनुभव। TV9 भारतवर्ष और मनीकंट्रोल हिंदी (Network 18) जैसे बड़े संस्थानों के बाद अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर खबरों को आप तक पहुंचाने के काम कर रहे हैं। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअसम की 31 जेलों में 4 महीने में 226 कैदी HIV पॉजिटिव