BREAKING NEWS: कतर के एलएनजी प्लांट में भीषण विस्फोट, 13 लोगों की मौत; 66 घायल
राजनीति का पारा, बॉलीवुड का तड़का और इंटरनेट पर वायरल होती सनसनी। हर वो मुद्दा जो आपके लिए जानना ज़रूरी है, सीधे आप तक। बिना लाग-लपेट के और सबसे बेबाक। देश-दुनिया की हर बड़ी हलचल पर बनी है हमारी नजर। पल-पल की अपडेट के लिए अभी सब्सक्राइब करें और जुड़े रहें लाइव हिन्दुस्तान के साथ।

7.20 PM: कतर के प्रमुख एलएनजी कारखाने में हुए शक्तिशाली विस्फोट में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई। मारे गए लोगों में भारतीय और पाकिस्तानी नागरिक भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 66 लोग घायल हैं।
5.14 PM: उद्धव ठाकरे को बड़ा राजनीतिक झटका देते हुए शिवसेना (UBT) के 6 बागी सांसदों ने आज औपचारिक रूप से एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गए।
3.35 PM: ब्रिटेन में 1 सितंबर तक नया प्रधानमंत्री चुना जाएगा। मौजूदा प्रधानमंत्री की स्टारमर कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में पद पर बने रहेंगे।
2.15 PM: ब्रिटेन की राजनीति में एक बार फिर से उठापटक देखने को मिली है। भारी दबाव के बीच ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने इस्तीफा दे दिया है।
1:39 PM- NCP-SCP नेता रोहित पवार ने कहा, '29 तारीख को छत्रपति संभाजीनगर में बहुत बड़ा आंदोलन होगा, और जब तक कोई फैसला नहीं हो जाता, हम वहां से नहीं जाएंगे... हर चीज में राजनीति नहीं होनी चाहिए। हम पंढरपुर से भरोसे के साथ निकले थे, लेकिन सरकार ने लोगों को धोखा दिया... सरकार ने कहा था कि 30 तारीख को सिर्फ अहिल्यादेवी होल्कर कर्ज माफी योजना लागू करेगी, लेकिन हम 29 तारीख को आंदोलन करेंगे और फिर देखेंगे कि सरकार क्या फैसला करती है।' ऑपरेशन टाइगर पर उन्होंने कहा, 'एकनाथ शिंदे कल तक ऑपरेशन टाइगर से बहुत खुश थे, लेकिन अगर आप आज नासिक (विधान परिषद) के नतीजे देखें, तो शिकार का ही शिकार हो गया है...'
1:37 PM- NCP नेता जीशान सिद्दीकी ने ऑपरेशन टाइगर पर कहा, 'अगर कोई पार्टी नेतृत्व अपने लोगों को समय नहीं देती है, तो जाहिर है कि वे कहीं और चले जाएंगे। UBT के साथ यही हो रहा है... लोग ऐसे नेतृत्व के साथ काम करना चाहते हैं जो काम करे और लोगों को समय भी दे...।'
1:35 PM- TMC सांसद सॉगत राय ने पश्चिम बंगाल बजट पर कहा, 'सरकार ने शपथ लेने के एक महीने के अंदर यह बजट पेश किया, हमें देखना है कि इसका राज्य की अर्थव्यवस्था पर क्या असर होता है लेकिन यह बजट कोई नई दिशा नहीं दिखाता है... जो मुख्य बात थी कि वे केंद्र के जितना DA देंगे, DA में सिर्फ 20% की बढ़ोतरी हुई। अभी भी केंद्र के साथ 22% का फर्क है...उन्होंने अपनी बात पूरी नहीं की।'
1:11 PM- शिवसेना (UBT) के कई सांसदों के शिंदे सेना में शामिल होने की चर्चाओं पर शिवसेना नेता दीपक केसरकर ने कहा है कि इससे केंद्र में NDA की सरकार मजबूत होगी। उन्होंने कहा, "इससे महायुति मजबूत होगी। केंद्र में NDA सरकार और मजबूत होगी। हम सभी चाहते हैं कि PM मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ज्यादा से ज्यादा मजबूत बने।"
1: 01 PM- अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे और दान के पैसों में कथित अनियमितताओं की खबरों को लेकर शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत ने भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने खुद गजनी बनकर मंदिर को लूटा है। उन्होंने संघ प्रमुख मोहन भागवत से इस मामले की हस्तक्षेप की अपील भी की।
12:56 PM- शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने ऑपरेशन टाइगर पर कहा, 'आप शासन पर ध्यान दीजिए। विदेश नीति की क्या हालत है, पानी की क्या स्थिति है, आंतरिक सुरक्षा और महंगाई की क्या स्थिति है। सरकार आपको चलानी नहीं आती। किसान, महिलाओं की बात भाजपा को सुनाई नहीं देती। तोड़फोड़ ही चल रही है।'
11:23 AM- महाराष्ट्र के मंत्री और शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक का कहना है, 'आज दोपहर 3 बजे छह सांसद आधिकारिक तौर पर शिवसेना में शामिल होंगे। इससे हमारे सांसदों की संख्या 7 से बढ़कर 13 हो जाएगी। इसने शिवसेना की ताकत को और बढ़ा दिया है।'
11:21 AM- बिहार का कुख्यात इनामी अपराधी ललन सिंह उर्फ लल्लन मारा गया। बीती रात उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पुलिस से मुठभेड़ के दौरान उसकी मौत हो गई है। ललन सिंह उत्तर प्रदेश और बिहार में कई सनसनीखेज मामलों में वांटेड था।
10:05 AM- सांसद शशि थरूर द्वारा जम्मू-कश्मीर में सामान्य होते हालातों की तारीफ करने पर जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा, 'कांग्रेस पार्टी को शशि थरूर के बयान हजम नहीं हो रहे हैं। वह कांग्रेस में रहकर भी सबसे पहले एक राष्ट्रवादी नेता हैं। जब भी उन्होंने देश से जुड़े मुद्दों पर बात की है, कांग्रेस के नेता हमेशा उसे लेकर कंफ्यूज नजर आए हैं।'
9:48 AM- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने लुधियाना में पद्म भूषण पुरस्कार विजेता, भारतीय कृषि अर्थशास्त्री डॉ. सरदारा सिंह जोहल से मुलाकात की।
9:34 AM- शिवसेना (UBT) के कई सांसदों के आज शिंदे गुट की शिवसेना में शामिल होने की संभावना पर कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा, 'इसको ऑपरेशन कांस्टीट्यूशन कह सकते हैं। कांस्टीट्यूशन का कोई मतलब रह नहीं गया है। लोकतंत्र क्या कुछ लोगों के लिए था? लोकतंत्र जनता के लिए चाहिए। जब तानाशाही हो जाएगा तब कोई अपनी बात नहीं मनवा पाएगा।'
8:54 AM- महाराष्ट्र विधान परिषद की 11 सीटों के लिए नतीजे आज घोषित होंगे। कुल 17 सीटों पर चुनाव थे और महायुति के 6 उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं।
7:54 AM- मुंबई में मॉनसून की एंट्री हो गई है। कुछ जगहों पर गरज के साथ बारिश, बिजली कड़कने और हल्की से तेज़ बारिश के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की प्रबल संभावना है।
7:26 AM- मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि सोमवार को दोपहर 3 बजे शिवसेना यूबीटी के बागी सांसद शिंदे सेना में शामिल हो जाएंगे।
7:23 AM- तमिलनाडु में मौसम का कहर जारी है। खबर है कि मजबूत चक्रवाती हवाओं ने थूथुकुड़ी क्षेत्र में गंभीर नुकसान पहुंचाया है।
लेखक के बारे में
Nisarg Dixitनिसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।
और पढ़ें

