12 साल पहले आबिद की हत्या, बरी हो गए बीजेपी-RSS के 21 कार्यकर्ता

लाइव हिन्दुस्तान
share

केरल के कासरगोड में एसडीपीआई के एक कार्यकर्ता की हत्या के आरोप में बीजेपी और आरएसएस के 21 कार्यकर्ता केस का सामना कर रहे थे। कोर्ट ने सभी आरोपियों को बरी कर दिया। 

court verdict
कासरगोड की अदालत ने सुनाया बड़ा फैसला, बीेजेपी-आरएसएस के 21 कार्यकर्ता बरी

एक SDPI की हत्या के 12 साल पुराने मामले में 21 बीजेपी और आरएसएस कार्यकर्ताओं को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शनिवार को केरल की कासरगोड की एक अदालत ने इन सभी 21 आरोपियों को बाइज्जत बरी कर दिया। यह फैसला अडिशनल डिस्ट्रिक्ट और सेशन कोर्ट के जज अचिंद्य राज ने सुनाया है। इन सभी कार्यकर्ताओं पर एसडीपीआई कार्यकर्ता जैनुल आबिद की हत्या का आरोप था।

बरी किए गए लोगों में बीजेपी के स्थानीय नेता महेश के, उदयन, पारसनाथ, प्रताप और हरीश बी का नाम शामिल है। इस मामले में सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कम से कम 81 गवाहों की गवाही सुनी। इस मामले में पुलिस ने 150 दस्तावेज पेश किए थे जिनमें से 20 को कोर्ट ने रिजेक्ट कर दिया था। कासरगोड में 22 दिसंबर 2014 को एक बस स्टैंड के पास एसडीपीआई ऐक्टिविस्ट की हत्या कर दी गई थी।

मृतक आबित तेलंगारी कुन्नील के रहने वाले थे और सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) के सक्रिय सदस्य थे। उनके पिता की गद्दे की दुकान थी। वह अपनी दुकान पर ही थे कि तभी कुछ लोग हियार लेकर आए और दुकान में तोड़फोड़ करने लगे। जब तक आसपास के लोग दौड़े तब तक आरोपी भाग चुके थे। आबिदन को कासरगोड के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। इसके बाद मेंगलुरु शिफ्ट किया गया। अगले ही दिन आबिद की मौत हो गई।

राजनीतिक हिंसा पर क्या बोले उपराष्ट्रपति

आपको बता दें कि केरल में राजनीतिक हत्याएं अकसर होती रही हैं। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने शुक्रवार को कहा कि अगर केरलम में राजनीतिक हिंसा को पूरी तरह खत्म कर दिया जाए, तो यह राज्य फिर से 'ईश्वर की धरती' बन जाएगा।

उन्होंने कहा, "राज्यपाल के साथ कार में यात्रा करते समय हमने अपने विचार साझा किए। मैंने उनसे कहा कि राजनीतिक हिंसा को छोड़कर केरलम हिंसा-मुक्त राज्य है। ईश्वर की कृपा से राजनीतिक हिंसा में भी काफी कमी आई है। मुझे विश्वास है कि यह पूरी तरह खत्म हो जाएगी। हमें मिल-जुलकर रहना होगा।" उन्होंने कहा कि केरलम में लोग आम तौर पर अपने धर्म की परवाह किए बिना रमजान, क्रिसमस और ओणम जैसे त्योहार मिलकर मनाते हैं।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News12 साल पहले आबिद की हत्या, बरी हो गए बीजेपी-RSS के 21 कार्यकर्ता