अब तक 19 TMC सांसद हुए बागी, शताब्दी रॉय ने क्या बताया; 20वां होगा बहुत बड़ा नाम
टीएमसी की बागी सांसद शताब्दी रॉय ने दावा किया है कि 19 सांसदों ने लेटर पर साइए किए हैं। यह लेटर स्पीकर ओम बिरला को भेजा जा चुका है। वहीं, 20वां सांसद ऐसा होगा, जोकि बहुत बड़ा नाम है।

तृणमूल कांग्रेस (TMC) में हो रही बगावत के बीच बागी सांसद शताब्दी रॉय ने बड़ा दावा कर दिया है। रॉय ने कहा है कि बागी सांसदों के पास मैजिक नंबर हैं और सिर्फ छह से सात सांसद ही ममता बनर्जी के साथ बचेंगे। बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद ममता बनर्जी अब तक के अपने सबसे बुरे राजनैतिक दौर से गुजर रही हैं। विधानसभा में टूट के बाद अब लोकसभा और राज्यसभा में सांसदों ने बगावत कर दी है। अब तक 19 सांसद बागी हो चुके हैं, जबकि जल्द ही 20वां नाम भी सामने आएगा, जोकि बहुत बड़ा नाम है।
एनडीटीवी से बात करते हुए टीएमसी की बागी सांसद शताब्दी रॉय ने कहा, ''19 लोकसभा सांसदों ने लेटर को साइन किया है, जिसे स्पीकर ओम बिरला को सौंपा जा चुका है। सूत्रों के अनुसार, 20 सांसद जोकि एक बड़ा नाम है, जल्द ही साइन कर सकता है। स्पीकर को भेजे गए लेटर में कहा गया है कि बागी नेता पार्टी से दूरी बनाना चाहते हैं और एनडीए का सपोर्ट देना चाहते हैं।
शताब्दी रॉय ने कहा, ''हमने लेटर साइन किया है। यह प्रूफ है। हमारे पास मैजिक नंबर है। मुझे अगली मीटिंग के बारे में कोई आइडिया नहीं है, लेकिन मुझे लगता है कि यह स्पीकर ओम बिरला जी को सौंपा जा चुका है।'' रॉय ने बताया कि बागी सांसदों ने लोकसभा में अलग से सीटिंग अरेंजमेंट करने की मांग की है। उन्होंने कहा, ''हमें लीगल प्रोसीजर के बारे में नहीं पता। हम अलग गुट के तौर पर बैठना चाहते हैं और हमारी मांग भी यही है।''
राजनीतिक हलकों और सोशल मीडिया में प्रसारित लेटर की कॉपी के अनुसार, साइन करने वालों में बारासात की सांसद काकोली घोष दस्तीदार, बीरभूम की सांसद शताब्दी रॉय, मथुरापुर के सांसद बापी हलदर, बर्धमान पुरबा की सांसद शर्मिला सरकार, कूचबिहार के सांसद जगदीश चंद्र वर्मा बसुनिया और बोलपुर के सांसद असित मल शामिल हैं। एक बागी सांसद ने बताया, ''जो सूची वायरल हुई है, वह असली है। कुछ और लोग भी हमारे साथ जुड़ सकते हैं।''
दल-बदल विरोधी कानून से ज्यादा संख्या
बागी गुट के करीबी सूत्रों का दावा है कि सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष को घोष दस्तीदार के नेतृत्व में एक अलग संसदीय गुट बनाने की जानकारी दी और अपनी अलग राजनीतिक पहचान बनाए रखते हुए राजग का समर्थन करने के फैसले से उन्हें अवगत कराया। लोकसभा में टीएमसी के 28 सदस्य हैं। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बाद तृणमूल तीसरी सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी है। बागी गुट का दावा है कि उनके पास 19 सांसदों का समर्थन है। यह संख्या दल-बदल रोधी कानूनों के तहत तय दो-तिहाई बहुमत की सीमा से ज्यादा है। अगर इन आंकड़ों को मान लिया जाता है, तो बागियों को कानूनी सुरक्षा मिल सकती है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
लेखक के बारे में
Madan Tiwariलखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।
यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।
मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।
विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस


