19 CM और 16 डिप्टी; चंडीगढ़ में BJP क्यों कर रही जुटान, नायब सैनी की शपथ के बाद मीटिंग
- मीटिंग की अध्यक्षता खुद पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे। इसके अलावा बैठक में अमित शाह, डिफेंस मिनिस्टर राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी रहेंगे। इस मौके पर भारत के विकास और संविधान को लेकर चर्चा होगी। खासतौर पर आपातकाल के 50 साल पूरे होने के मौके पर भी आयोजनों को लेकर चर्चा की जाएगी।

हरियाणा के सीएम के तौर पर नायब सिंह सैनी आज दूसरी बार शपथ लेने वाले हैं। पंचकूला के दशहर ग्राउंड में वह शपथ लेने जा रहे हैं। इसके तुरंत बाद चंडीगढ़ में एनडीए के मुख्यमंत्रियों और डिप्टी सीएम की मीटिंग होगी। इस बैठक के जरिए भाजपा यह दिखाना चाहती है कि उसका गठबंधन कितना मजबूत है और एकता है। बुधवार को ही सीएम पद की शपथ जम्मू-कश्मीर में उमर अब्दुल्ला ने ली थी। इसमें INDIA अलायंस के कई नेता पहुंचे थे। वहीं एनडीए अब देश के हर हिस्से के अपने गठबंधन सहयोगियों को चंडीगढ़ बुला रहा है। इन सभी को मीटिंग में शामिल किया जाएगा। उससे पहले सभी नेता शपथ समारोह के गवाह बनेंगे।
इस मीटिंग की अध्यक्षता खुद पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे। इसके अलावा बैठक में अमित शाह, डिफेंस मिनिस्टर राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी रहेंगे। इस मौके पर भारत के विकास और संविधान को लेकर चर्चा होगी। खासतौर पर आपातकाल के 50 साल पूरे होने के मौके पर भी आयोजनों को लेकर चर्चा की जाएगी। इसके माध्यम से एनडीए गठबंधन INDIA अलायंस के उस नैरेटिव का जवाब देना चाहता है, जिसके तहत उसने संविधान बदले जाने का डर जताया था। अकेले भाजपा के ही 13 मुख्यमंत्री और 16 डिप्टी सीएम हैं। इनके अलावा महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, बिहार, सिक्किम, नागालैंड और मेघालय के भी सीएम मौजूद रहेंगे।
भाजपा की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इस मीटिंग में आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू भी संबोधित करेंगे। भाजपा का कहना है कि बैठक में चर्चा की जाएगी कि कैसे संविधान की हत्या की कोशिश के 50 साल पूरे होने पर कार्यक्रम किए जाएं। भाजपा इसे संविधान का अमृत महोत्सव नाम देना चाहती है। भाजपा ने हरियाणा में नायब सिंह सैनी की शपथ के लिए भी खास दिन चुना है और इसके जरिए वह दलित समुदाय को संदेश देना चाहती है। भाजपा ने खासतौर पर वाल्मीकि जयंती का दिन इसके लिए चुना है, जो रामायण के रचयिता हैं।
क्यों वाल्मीकि जयंती पर ही शपथ ले रहे हैं नायब सैनी
दरअसल भाजपा ने वाल्मीकि जयंती के दिन ही कार्यक्रम इसलिए रखा है ताकि दलितों को संदेश दिया जा सके। माना जाता है कि दलितों के वोट का एक हिस्सा INDIA अलायंस की तरफ लोकसभा चुनाव में चला गया था। अब इस समुदाय को लुभाने के लिए भाजपा सरकार वाल्मीकि जयंती पर कार्यक्रम कर रही है। बता दें कि आम चुनाव के दौरान विपक्ष ने अपने प्रचार में कहा था कि भाजपा इसलिए 400 सीटें चाहती है ताकि वह संविधान बदल सके और आरक्षण खत्म किया जा सके।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Surya Prakashदुनियादारी में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। समकालीन राजनीति पर लिखने के अलावा सामरिक मामलों, रणनीतिक संचार और सभ्यतागत प्रश्नों के अध्ययन में रुचि रखते हैं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रायबरेली के रहने वाले सूर्यप्रकाश को पत्रकारिता जगत में करीब डेढ़ दशक का अनुभव है। 10 वर्षों से ज्यादा समय से डिजिटल मीडिया में कार्यरत हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय एवं राज्यों से संबंधित खबरों का संपादन करते हैं एवं डेस्क इंचार्ज के तौर पर भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। समाचारों के त्वरित प्रकाशन से लेकर विस्तृत अध्ययन के साथ एक्सप्लेनर आदि में भी रुचि रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज प्रकाशित करने और खबरों के अंदर की खबर को विस्तार से समझाने में रुचि रखते हैं। हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को समझते हैं और उसके अनुसार ही पाठकों को खबरें देने के लिए तत्परता रखते हैं।
अकादमिक योग्यता: एक तरफ डेढ़ दशक का सक्रिय पत्रकारिता करियर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ सूर्यप्रकाश अकादमिक अध्ययन में भी गहरी दिलचस्पी रखते रहे हैं। पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन और मास्टर्स की पढ़ाई के साथ ही 'हाइब्रिड वारफेयर में मीडिया के इस्तेमाल' जैसे महत्वपूर्ण एवं उभरते विषय पर पीएचडी शोध कार्य भी किया है। पत्रकारिता, समाज, साहित्य में रुचि के अलावा वारफेयर में मीडिया के प्रयोग पर भी गहरा अध्ययन किया है। इसी कारण डिफेंस स्टडीज जैसे गूढ़ विषय में भी वह रुचि रखते हैं। इस प्रकार सूर्यप्रकाश का एक लंबा पेशेवर अनुभव रहा है तो वहीं गहरी अकादमिक समझ भी रही है।
राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय महत्व के समाचारों में गहरी दिलचस्पी रखते हैं तो वहीं नैरेटिव वारफेयर के बारे में भी गहरा अध्ययन है। खबरों के अंदर की खबर क्या है और किसी भी समाचार के मायने क्या हैं? ऐसी जरूरी चीजों को पाठकों तक पहुंचाने में भी रुचि रखते हैं। लाइव हिन्दुस्तान में बीते 5 सालों से जुड़े हैं और गुणवत्तापूर्ण समाचार देने की मुहिम को बल प्रदान किया है। सूर्यप्रकाश को पाठकों की पसंद को समझने और उसके अनुसार समाचारों के प्रस्तुतिकरण में भी महारत हासिल है। कठिन विषयों को सरल शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने की रुचि है और इसी कारण एक्सप्लेनर आदि भी लिखते हैं।
और पढ़ें

