प्रज्वल रेवन्ना के फोन में मिले 150 से अधिक पोर्न क्लिप, जेल से गर्लफ्रेंड को करता था कॉल
पुलिस ने 11 अगस्त को सेंट्रल क्राइम ब्रांच द्वारा सिक्योरिटी डिवीजन बैरक के औचक निरीक्षण के दौरान फोन, सिम कार्ड, चार्जर और एक नोटबुक जब्त की। इसके बाद उन्होंने डिवाइस का डेटा निकाला और उसकी जांच की।

बेंगलुरु सेंट्रल जेल में बंद रेप के दोषी पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना की हाई सिक्योरिटी सेल से हाल ही में मोबाइल फोन और पेन ड्राइव जब्त किए गए थे। पुलिस ने जब इसकी फोरेंसिक जांच कराई तो चौंक गई। मोबाइल फोन और पेन ड्राइव में कई अश्लील पोर्न वीडियो स्टोर थे। इसके साथ ही जेल के बाहर के लोगों के साथ बातचीत की रिकॉर्डिंग भी मिली है। एक अधिकारी का कहना है कि फोन कॉल रिकॉर्ड की जांच से बिचौलियों के जरिए रेवन्ना के परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत और एक महिला मित्र को सीधे कॉल करने का भी पता चला है।
फोरेंसिक रिपोर्ट के अनुसार, मोबाइल फोन में 145 से ज्यादा पोर्न क्लिप थे। इसके साथ OTT सीरीज और फिल्में भी थीं। पेन ड्राइव में ऐसी 100 से ज्यादा अश्लील क्लिप थीं।
आपको बता दें कि प्रज्वल रेवन्ना रेप केस में दोषी ठहराए जाने के बाद परप्पना अग्रहारा सेंट्रल जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं। पुलिस ने 11 अगस्त को सेंट्रल क्राइम ब्रांच द्वारा सिक्योरिटी डिवीजन बैरक के औचक निरीक्षण के दौरान फोन, सिम कार्ड, चार्जर और एक नोटबुक जब्त की। इसके बाद उन्होंने डिवाइस का डेटा निकाला और उसकी जांच की।
परिवार और गर्लफ्रेंड से करता था बात
सेल से बरामद नोटबुक में छह से सात फोन नंबर थे, जिनमें परिवार के सदस्यों और एक महिला मित्र के नंबर शामिल थे। रेवन्ना ने मोबाइल फोन अपना होने से इनकार किया और दावा किया कि कैदी बारी-बारी से इसका इस्तेमाल करते थे। अधिकारी ने कहा, "हालांकि उन्होंने माना कि सेल से बरामद नोटबुक उनकी है।" पुलिस ने कहा कि वे उन लोगों को नोटिस जारी करेंगे जिनके नंबर फोन की कॉल हिस्ट्री में मिले हैं।
आपको बता दें कि इलेक्ट्रॉनिक सिटी डिवीजन पुलिस ने शुक्रवार को जेल में प्रतिबंधित सामान की कथित तस्करी के सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, एक जेल कर्मचारी मोबाइल फोन अंदर पहुंचाने में मदद की एक अन्य कैदी ने सिम कार्ड का इंतजाम किया।


