Hindi NewsIndia News14 people kept making a teenager a victim of crime how the strings are connected to LGBTQ dating app
एक किशोर को 14 लोग बनाते रहे हवस का शिकार, कैसे LGBTQ डेटिंग ऐप से जुड़े तार

एक किशोर को 14 लोग बनाते रहे हवस का शिकार, कैसे LGBTQ डेटिंग ऐप से जुड़े तार

संक्षेप: पुलिस ने बताया कि यह मामला तब सामने आया जब किशोर की मां ने अपने घर पर एक व्यक्ति को देखा जो उन्हें देखकर भाग गया। मां ने जब पूछताछ की तो बेटे ने उन्हें सारी बात बताई। उन्होंने बताया कि किशोर की मां ने यह बात चाइल्ड लाइन को बताई।

Tue, 16 Sep 2025 12:27 PMNisarg Dixit भाषा
share Share
Follow Us on

केरल के कासरगोड जिले में एक किशोर का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में दो सरकारी कर्मचारियों सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने एलजीबीटीक्यू समुदाय के एक मोबाइल ऐप पर किशोर से दोस्ती की थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि किशोर (16) का उसके घर , कन्नूर तथा कोझिकोड जिलों सहित अन्य स्थानों पर दो साल से अधिक समय तक 14 अलग-अलग पुरुषों ने यौन शोषण किया।

पुलिस ने बताया कि यह मामला तब सामने आया जब किशोर की मां ने अपने घर पर एक व्यक्ति को देखा जो उन्हें देखकर भाग गया। मां ने जब पूछताछ की तो बेटे ने उन्हें सारी बात बताई। उन्होंने बताया कि किशोर की मां ने यह बात चाइल्ड लाइन को बताई, जिसने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि लड़के के बयान के आधार पर पिछले दो दिनों में आरोपियों के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम 2012 के तहत 14 मामले दर्ज किए गए हैं।

अधिकारी ने बताया कि एक पुलिस उपाधीक्षक और चार निरीक्षकों वाली एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) भी गठित की गई है जो कासरगोड जिले में हुई घटनाओं से संबंधित आठ मामलों की जांच करेगी।

उन्होंने बताया कि शेष छह मामलों को कोझिकोड और कन्नूर जिलों में स्थानांतरित कर दिया गया है जहां लड़के का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया गया था। पुलिस ने बताया कि मामले के 14 आरोपियों की उम्र 25 से 51 वर्ष के बीच है और उनमें से एक रेलवे का कर्मचारी है।

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit
निसर्ग दीक्षित एक डिजिटल क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनकी राजनीति की गतिशीलता पर गहरी नजर है और वैश्विक और घरेलू राजनीति की जटिलताओं को उजागर करने का जुनून है। निसर्ग ने गहन विश्लेषण, जटिल राजनीतिक कथाओं को सम्मोहक कहानियों में बदलने की प्रतिष्ठा बनाई है। राजनीति के अलावा अपराध रिपोर्टिंग, अंतरराष्ट्रीय गतिविधियां और खेल भी उनके कार्यक्षेत्र का हिस्सा रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म करने के बाद दैनिक भास्कर के साथ शुरुआत की और इनशॉर्ट्स, न्यूज18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम करने के बाद लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।