पाकिस्तान में तोड़ा गया 100 साल पुराना मंदिर, केंद्र ने शहबाज शरीफ सरकार को सुनाया

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान सरकार को लताड़ लगाई है। 100 साल से भी ज्यादा पुराने मंदिर को तोड़े जाने को लेकर मंत्रालय ने कहा कि यह घटनाक्रम दिखाता है कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यक कितने असुरक्षित हैं।

 Randhir Jaiswal says
पाकिस्तान में 100 साल पुराने मंदिर को तोड़े जाने पर विदेश मंत्रालय

पाकिस्तान में एक सदी से भी ज्यादा पुराने हिंदू मंदिर को तोड़े जाने पर केंद्र सरकार ने आपत्ति जताई है। विदेश मंत्रालय की तरफ से कहा गया कि उन्होंने इस घटनाक्रम पर अपना विरोध दर्ज कराया है। इतना ही नहीं MEA ने कहा कि यह घटना दिखाती है कि पाकिस्तान में किस तरह से अल्पसंख्यकों के खिलाफ अत्याचार किए जा रहे हैं। उन्होंने पाकिस्तान सरकार से इस मामले में समुचित जांच करवाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की अपील की।

पाकिस्तान में हिंदू मंदिर तोड़े जाने की घटना सामने आने के बाद विदेश मंत्रालय ने इस मामले में बयान जारी किया। विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में इसकी कड़ी निंदा की गई। बयान में कहा गया, "हमने पाकिस्तान के नारोवाल जिले में सिराज गांव में ऐतिहासिक हिंदू मंदिर को तोड़े जाने की घटना को नोट किया है। हम अल्पसंख्यक समुदाय के एक सदी पुराने पूजा-स्थल के साथ की गई इस तोड़-फोड़ की कड़ी निंदा करते हैं।"

पाकिस्तानी अधिकारी इस मामले में दिखा रहे उदासीनता-MEA

विदेश मंत्रालय ने इस मामले में पाकिस्तानी अधिकारियों पर भी निशाना साधा। बयान में कहा गया, "पाकिस्तानी अधिकारियों का इस मामले में उदासीनता दिखाना और एक सदी पुराने हिंदू मंदिर की रक्षा न कर पाना चिंताजनक है। ऐसी घटनाएँ इस बात की कड़वी याद दिलाती हैं कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदाय कितने असुरक्षित हैं और वहाँ उनकी धार्मिक आजादी और पूजा-स्थलों का किस तरह घोर उल्लंघन हो रहा है।

मंदिर की सुरक्षा करे पाकिस्तान सरकार-MEA

विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में शहबाज शरीफ सरकार को भी सीधा संदेश दिया गया। बयान में कहा गया, "हम पाकिस्तान सरकार से मांग करते हैं कि वह इस घटना की तुरंत और पारदर्शी जाँच करे और यह सुनिश्चित करे कि इसके लिए जिम्मेदार लोगों को पूरी तरह जवाबदेह ठहराया जाए। इसके अलावा, पाकिस्तान सरकार को अपवित्र किए गए मंदिर को बहाल करने के लिए तुरंत सुधारात्मक कदम उठाने चाहिए और अपने सभी अल्पसंख्यक नागरिकों और उनकी सांस्कृतिक विरासत की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने की अपनी मुख्य जिम्मेदारी को पूरा करना चाहिए।"

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak

उपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपाकिस्तान में तोड़ा गया 100 साल पुराना मंदिर, MEA ने शहबाज सरकार को सुनाया