फोटो गैलरी

Hindi News नंदनक्या आप जानते हैं कैसे पड़ा ‘मिकी माउस’ का नाम

क्या आप जानते हैं कैसे पड़ा ‘मिकी माउस’ का नाम

मिकी माउस करीब 90 साल से बच्चों को हंसा रहा है। मतलब तुम्हारे पापा के दादाजी के समय से। इसके सामने आने की कहानी बड़ी मजेदार है। वॉल्ट डिज्नी को एक नए कार्टून कैरेक्टर की जरूरत थी, जिससे कंपनी आगे चल...

क्या आप जानते हैं कैसे पड़ा ‘मिकी माउस’ का नाम
हिन्दुस्तान फीचर टीम ,नई दिल्ली Fri, 25 Aug 2017 03:12 PM
ऐप पर पढ़ें

मिकी माउस करीब 90 साल से बच्चों को हंसा रहा है। मतलब तुम्हारे पापा के दादाजी के समय से। इसके सामने आने की कहानी बड़ी मजेदार है। वॉल्ट डिज्नी को एक नए कार्टून कैरेक्टर की जरूरत थी, जिससे कंपनी आगे चल सके। उनके चित्रकारों ने गाय, बैल, घोड़ा, मेढक, बिल्ली और कुत्ते बनाए, पर वॉल्ट को कोई भी कैरेक्टर पसंद नहीं आया। एक दिन ऑफिस में वॉल्ट डिज्नी की नजर एक चूहे पर पड़ी, जो उनकी मेज की दराज में उछल-कूद रहा था। उसका फुदकना उन्हें भा गया। उन्होंने अपने चित्रकारों से चूहे का कैरेक्टर बनाने को कहा। पहले उस चूहे को नाम दिया गया मोर्टिमर माउस। पर वॉल्ट की पत्नी ने इसे नया नाम दिया मिकी माउस। तब से यह तुम सबका चहेता है।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
अगला लेख पढ़ें