रात में भी दिखती है यहां पोलर लाइट और पेड़ बदल जाते हैं बर्फ के टीले में
लैपलैंड फिनलैंड का सबसे बड़ा और सबसे उत्तरी क्षेत्र है। यहां साल में 200 रातों तक रंग-बिरंगा धु्रवीय प्रकाश (पोलर लाइट) दिखाई देता है। पोलर लाइट को ‘अरोरा’ भी कहते हैं। आर्कटिक और...
हिन्दुस्तान फीचर टीम ,नई दिल्ली Wed, 13 Dec 2017 02:10 PM
ऐप पर पढ़ें
लैपलैंड फिनलैंड का सबसे बड़ा और सबसे उत्तरी क्षेत्र है। यहां साल में 200 रातों तक रंग-बिरंगा धु्रवीय प्रकाश (पोलर लाइट) दिखाई देता है। पोलर लाइट को ‘अरोरा’ भी कहते हैं। आर्कटिक और अंटार्कटिक क्षेत्रों में चुंबकीय क्षेत्र पर सोलर विंड के डिस्टरबेंस के कारण ऐसा प्रकाश उत्पन्न होता है। लैपलैंड में अगस्त से ही बर्फ जमने लग जाती है और अक्तूबर-नवंबर में यहां पेड़ भी बर्फ के टीलों में बदल जाते हैं।