फोटो गैलरी

Hindi News नंदनसबसे छोटा राज्य

सबसे छोटा राज्य

क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का सबसे छोटा राज्य है गोवा। इसका कुल क्षेत्रफल केवल 3,702 वर्ग किलोमीटर है। भारत जब आजाद हुआ था, तब गोवा पर पुर्तगाल का कब्जा था। सन 1961 में भारत ने पुर्तगाल को खदेड़कर...

सबसे छोटा राज्य
नई दिल्ली Fri, 07 Sep 2018 07:58 PM
ऐप पर पढ़ें

क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का सबसे छोटा राज्य है गोवा। इसका कुल क्षेत्रफल केवल 3,702 वर्ग किलोमीटर है। भारत जब आजाद हुआ था, तब गोवा पर पुर्तगाल का कब्जा था। सन 1961 में भारत ने पुर्तगाल को खदेड़कर गोवा को अपना हिस्सा बनाया। तब गोवा एक केंद्र शासित प्रदेश बना था। 30 मई, 1987 को गोवा भारत का 25वां राज्य बना। गोवा अपने खूबसूरत समुद्री किनारों के लिए प्रसिद्ध है। पूरी दुनिया से पर्यटक यहां छुट्टी मनाने आते हैं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
अगला लेख पढ़ें