QUIZ : अगर आपकी जेनरल नॉलेज अच्छी है तो इन सवालों को हल कर के दिखाएं
1. इस हीरो का नाम बताओ- क. सिकंदर पर बनी दो फिल्मों में इन्होंने काम किया। ख. इनके तीनों बेटे फिल्मों में हीरो थे। ग. इनके साथ-साथ इनके दो बेटों को भी दादा साहब...
1. इस हीरो का नाम बताओ-
क. सिकंदर पर बनी दो फिल्मों में इन्होंने काम किया।
ख. इनके तीनों बेटे फिल्मों में हीरो थे।
ग. इनके साथ-साथ इनके दो बेटों को भी दादा साहब फाल्के पुरस्कार मिला है।
2. इस इमारत का नाम बताओ-
क. यह राजस्थान में है।
ख. इसमें बहुत सी खिड़कियां हैं।
ग. इसके नाम में महल है ।
3. इस मुगल शासक का नाम बताओ
क. इन्हें मुगम वंश का अंतिम शासक माना जाता है।
ख. इनके दरबार में प्रसिद्ध शायर मिर्जा गालिब भी जाया करते थे।
ग. इनकी मृत्यु रंगून में हुई।
4. रामायण के इस वीर का नाम बताएं-
क. इनके पिता की मृत्यु राम के हाथों हुई थी।
ख. रावण के दरबार में यह अपना पैर जमाकर खड़े हो गए थे।
ग. प्रसिद्ध वानर राजा सुग्रीव इनके चाचा थे।
5. इस भारतीय गेंदबाज का नाम बताओ-
क. भारत की तरफ से सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने का रिकॉर्ड कभी इनके नाम था।
ख. टेस्ट मैचों में 400 विकेट लेने और 5000 रन बनाने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं।
ग. भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान के साथ-साथ कोच भी रह चुके हैं।
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
उत्तर: 1. पृथ्वीराज कपूर, 2. हवा महल, 3. बहादुर शाह जफर, 4. अंगद, 5. कपिल देव