फोटो गैलरी

Hindi News नंदनजानो जोनाथन स्विफ्ट से जुड़ी मजेदार बातें, आज है उनका बर्थ डे

जानो जोनाथन स्विफ्ट से जुड़ी मजेदार बातें, आज है उनका बर्थ डे

तुम सबने ‘गुलिवर्स ट्रेवल्स’ कहानी तो पढ़ी ही होगी। इस पर बनी फिल्मों को देखकर भी बड़ा मजा आया होगा। बौनों के देश में गुलिवर और फिर उनके साथ गुलिवर की मजेदार मुठभेड़। पर क्या तुम्हें पता है...

जानो जोनाथन स्विफ्ट से जुड़ी मजेदार बातें, आज है उनका बर्थ डे
अनिल जायसवाल,नई दिल्ली Thu, 30 Nov 2017 01:30 PM
ऐप पर पढ़ें

तुम सबने ‘गुलिवर्स ट्रेवल्स’ कहानी तो पढ़ी ही होगी। इस पर बनी फिल्मों को देखकर भी बड़ा मजा आया होगा। बौनों के देश में गुलिवर और फिर उनके साथ गुलिवर की मजेदार मुठभेड़। पर क्या तुम्हें पता है कि इस कहानी  को लिखने वाले का नाम था जोनाथन स्विफ्ट और आज यानी 30 नवंबर को उनका बर्थ डे है?
जोनाथन का जन्म 30  नवंबर 1667 को डबलिन (आयरलैंड) में हुई। उनके जन्म के समय ही उनके पिता की मृत्यु हो गई थी और अपने चाचा के सहयोग से उन्होंने पढ़ाई की।
उन्हें शुरू से लिखने का शौक था पर मास्टर पीस ‘गुलिवर्स ट्रैवल्स’ को लिखने में उन्हें कई साल लगे। 1820 के आसपास उन्होंने एक कहानी लिखनी शुरू की, जिसका नाम था-‘ट्रेवल इनटू सेवरल रिमोट नेशंस ऑफ द वर्ल्ड’। बाद में यही कहानी  ‘गुलिवर्स ट्रेवल्स’ के नाम से छपी।
1726 में जोनाथन जब इंग्लैंड आए, तो अपनी कहानी की मूल प्रति साथ लेकर आए। उनके दोस्तों ने इसे किताब के रूप में छापने में जोनाथन की मदद की। नवंबर 1726 में यह किताब छपी। इस कहानी को जो लोकप्रियता मिली, वह अब इतिहास है।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
अगला लेख पढ़ें