फोटो गैलरी

Hindi News नंदनफ्यूचर बेस्ड फिल्में देखने के शौकीन हैं तो वीकेंड पर इन 5 फिल्मों को जरूर देखें

फ्यूचर बेस्ड फिल्में देखने के शौकीन हैं तो वीकेंड पर इन 5 फिल्मों को जरूर देखें

भविष्य एक ऐसा विषय है, जो सबको लुभाता है। समय से आगे की बातें कौन नहीं जानना चाहता? आगे क्या होगा, यह उत्सुकता सबके मन में होती है। इसी उत्सुकता को आगे बढ़ाने का काम फिल्में करती हैं। एेसी...

Karunaअनिल जायसवाल,नई दिल्ली Thu, 14 Dec 2017 12:35 PM

अवतार (2009) 

अवतार (2009) 1 / 5

टाइटेनिक जैसी फिल्म बनाने वाले जेम्स कैमरून ने साइंस फिक्शन अवतार बनाई थी। इस फिल्म की कहानी सन 2154 की है। पृथ्वी से कुछ प्रकाश वर्ष दूर एक ग्रह है पंडोरा। पृथ्वीवासी उस पर एक कॉलोनी बनाना चाहते हैं। वहां की बहुमूल्य चीजों पर भी कब्जा करने के लिए वे कुछ भी करने को तैयार हैं। यहां तक कि पंडोरा को बरबाद करने से भी वे नहीं हिचकते। पंडोरा के लोगों का रंग नीला है और वे नावी कहलाते हैं। पृथ्वी और नावी के लोगों का डीएनए मिलाकर जो शरीर बना है, उसे अवतार नाम मिला है। फिल्म का हीरो अवतार बनकर, पंडोरा ग्रह पर जाता है और फिर जो होता है, उसे देखकर बहुत रोमांच महसूस होता है।

आफ्टर अर्थ (2013)

आफ्टर अर्थ (2013)2 / 5

यह अमेरिकी साइंस फिक्शन फिल्म है। फिल्म में ऐसे लोग हैं, जो दुनिया में रहने लायक नहीं हैं, पर ये एक नई दुनिया नोवा प्राइम पर रहने चले गए हैं। करीब एक हजार साल बाद इन लोगों का मुकाबला होता है ऐसे एलियंस से, जो उनके नए ठिकाने नोवा प्राइम पर कब्जा जमाना चाहते हैं।

द मार्शियन (2015)

द मार्शियन (2015)3 / 5

द मार्शियन फिल्म मंगल ग्रह पर मानव मिशन पर आधारित फिल्म है। यह तब की कहानी है, जब मनुष्य मंगल पर अंतरिक्ष यान उतारने में सफल हो जाता है। ऐसे ही एक अभियान में अपने एक साथी को मरा हुआ समझकर बाकी दल उसे मंगल पर ही छोड़कर लौट पड़ता है। बाद में मंगल पर छोड़े गए यात्री को होश आता है। फिर उसकी मंगल पर जीवित रहने के लिए संघर्ष की शुरुआत होती है। यह संघर्ष इतना रोमांचक है कि तुम पूरी फिल्म एक बार में ही देखे बिना उठ नहीं सकते।

 

स्टार वार्स, द फोर्स एवेकन (2015)

स्टार वार्स, द फोर्स एवेकन (2015)4 / 5

अंतरिक्ष में गैलेक्टिक एंपायर का तानाशाह अपनी सनक में ल्यूक और उसके ग्रह के लोगों को चुन-चुनकर मार रहा है। ऐसे ही एक अभियान के दौरान ल्यूक की खोज में आए पायलट डैमरान को पकड़ लिया जाता है। वह किसी तरह गैलेक्टिक से भाग निकलता है, पर उसका यान दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है। फिर क्या होता है, यह जानने के लिए इस फिल्म को जरूर देखना।

ब्लेड रनर 2049 (2017)

ब्लेड रनर 2049 (2017)5 / 5

बात 2049 की है। दुनिया में अब इनसानों की क्लोनिंग हो चुकी है, और ये क्लोन एक गुलाम के रूप में काम करते हैं। ‘के’ नामक क्लोन का काम है-ऐसे क्लोन को मारना या नौकरी से रिटायर कर देना, जो  खतरा बन सकते हैं या दुष्ट हैं। एक दिन ‘के’ एक क्लोन सैपर मॉर्टन को नौकरी से हटा देता है। मॉर्टन को एक खेत में एक बॉक्स मिलता है। बॉक्स को खोलनेे से यह पता चल जाता है कि मानव क्लोनिंग हो रही है। अब असली मानव और उनके क्लोन में लड़ाई का खतरा बढ़ जाता है। अब ‘के’ को एक नई जिम्मेदारी मिलती है। वह कैसे सब कुछ संभालता है, इसे इस फिल्म को देखकर जानो।

अगला लेख पढ़ें