फोटो गैलरी

Hindi News नंदन नंदन ऑन लाइनआज ही खोज हुई थी यूरेनस की

आज ही खोज हुई थी यूरेनस की

आज का दिन 15 नवंबर 1738 को इंग्लैंड में विलियन हर्शल का जन्म हुआ था। उनके पिता सेना में थे, पर विलियम को आकाश से प्यार था। वह घंटों आकाश में निहारा करते। उन्होंने 1774 में खुद एक विशाल...

आज ही खोज हुई थी यूरेनस की
अनिल जायसवाल,नई दिल्लीTue, 13 Mar 2018 12:24 PM
ऐप पर पढ़ें

आज का दिन

15 नवंबर 1738 को इंग्लैंड में विलियन हर्शल का जन्म हुआ था। उनके पिता सेना में थे, पर विलियम को आकाश से प्यार था। वह घंटों आकाश में निहारा करते।

उन्होंने 1774 में खुद एक विशाल टेलीस्कोप बनाया। इसकी मदद से वह घंटों अंतरिक्ष में आंख गड़ाए उसके रहस्यों को समझने की कोशिश करते। 

ऐसे ही एक दिन उन्हें एक तारे जैसा कुछ दिखाई दिया, पर वह तारा नहीं था। ठीक से खोज में लगे, तो विलियम हर्शल को पता चला कि वह तो एक नया ग्रह था।

इस तरह आज ही के दिन यानी 13 मार्च 1781 को हर्शल ने एक नए ग्रह की खोज की। यह ग्रह था यूरेनस। दूरबीन के द्वारा खोजा जाने वाला यह पहला ग्रह था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
अगला लेख पढ़ें