फोटो गैलरी

Hindi News नंदन नंदन ऑन लाइनआज ही नई दिल्ली बनी थी भारत की राजधानी

आज ही नई दिल्ली बनी थी भारत की राजधानी

आज का दिन अंग्रेजों को कोलकाता का मौसम पसंद नहीं था। साथ ही बंगाल विभाजन के बाद हुए आंदोलन के बाद उनका नियंत्रण बंगाल पर कमजोर पड़ रहा था। अब वे राजधानी को कोलकाता से दिल्ली लाना चाहते...

आज ही नई दिल्ली बनी थी भारत की राजधानी
अनिल जायसवाल,नई दिल्लीMon, 12 Feb 2018 03:55 PM
ऐप पर पढ़ें

आज का दिन

अंग्रेजों को कोलकाता का मौसम पसंद नहीं था। साथ ही बंगाल विभाजन के बाद हुए आंदोलन के बाद उनका नियंत्रण बंगाल पर कमजोर पड़ रहा था। अब वे राजधानी को कोलकाता से दिल्ली लाना चाहते थे। 
इसका एक कारण यह भी था कि गरमियों में शिमला से सरकारी कामकाज चलता था और शिमला से कोलकाता की दूरी बहुत ज्यादा थी जबकि दिल्ली की दूरी बहुत कम थी।

Rashtrapati bhawan

इसलिए जब इंग्लैंड के राजा जॉर्ज पंचम भारत यात्रा पर आए, तो 12 दिसंबर 1911 को दिल्ली दरबार में उन्होंने  देश की नई राजधानी की आधारशिला रखी। दिल्ली में ही नई दिल्ली बसाने के लिए डिजाइन बनाने का काम सर इडविन लुटियंस और सर हर्बर्ट बाकेर को सौंपा गया।
आज ही के दिन यानी 13 फरवरी 1931 को उस समय भारत के वायसराय रहे लॉर्ड इर्विन ने नई राजधानी का उद्घाटन किया और नाम दिया गया नई दिल्ली। 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
अगला लेख पढ़ें