फोटो गैलरी

Hindi News नंदन नंदन ऑन लाइन गुलामी को मिटाने वाले अब्राहम लिंकन का आज है जन्मदिन

गुलामी को मिटाने वाले अब्राहम लिंकन का आज है जन्मदिन

आज का दिन किसी समय इस दुनिया में इनसान ही इनसान को गुलाम बनाकर रखता था और उनसे पशुओं की तरह काम लेता था। इसे एक बच्चे ने देखा और सोचा, मैं बड़ा होकर  इस गंदी प्रथा का अंत करूंगा। यह बालक...

 गुलामी को मिटाने वाले अब्राहम लिंकन का आज है जन्मदिन
अनिल जायसवाल,नई दिल्लीMon, 12 Feb 2018 01:09 PM
ऐप पर पढ़ें

आज का दिन

किसी समय इस दुनिया में इनसान ही इनसान को गुलाम बनाकर रखता था और उनसे पशुओं की तरह काम लेता था।
इसे एक बच्चे ने देखा और सोचा, मैं बड़ा होकर  इस गंदी प्रथा का अंत करूंगा। यह बालक थे अब्राहम लिंकन, जिनका आज ही के दिन यानी 12 फरवरी 1809 को अमेरिका में जन्म हुआ था।
बचपन तंगी में गुजरा, पर पढ़ने और आगे बढ़ने की धुन लिंकन पर सवार थी। बड़े होकर वकालत की पढ़ाई की और वकील बने। वह बहुत कम पैसों में केस लड़ते थे। उनकी कोशिश रहती थी कि दोनों पक्षों में समझौता करवा दें, ताकि दोनों के पैसे बचें।

वह राजनीति में गए, तो 1860 में अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति बने। उनका सबसे बड़ा काम माना जाता है अमेरिका में गृहयुद्ध खत्म करवाना और गुलामी प्रथा से लोगों को मुक्ति दिलवाना। 1862 में उन्होंने गुलामी प्रथा के अंत के लिए एक प्रस्ताव पास करवाया था।

पर उनके अच्छे कामों से भी कई लोग खुश नहीं थे। 16 अप्रैल 1865 को जब वह एक नाटक देख रहे थे, तो जान बूथ नाम के एक व्यक्ति ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
अगला लेख पढ़ें