कोई एकदम गलत नहीं हो सकता, पीएम मोदी पर क्या बोले पूर्व कांग्रेसी? पार्टी को दी नसीहत

Dec 15, 2025 08:21 am ISTAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share

पूर्व कांग्रेस नेता ने कहा कि कोई भी प्रधानमंत्री पूरी तरह गलत नहीं हो सकता। वहीं विपक्ष का काम है कि अच्छे कामों की तारीफ करे और गलत का विरोध करे। उन्होंने कांग्रेस को नसीहत देते हुए कहा कि पार्टी को अपने ही अंदर झांकने की जरूरत है। 

कोई एकदम गलत नहीं हो सकता, पीएम मोदी पर क्या बोले पूर्व कांग्रेसी? पार्टी को दी नसीहत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कांग्रस के पूर्व नेता अश्विनी कुमार ने कहा कि किसी के सारे काम गलत नहीं हो सकते। वहीं विपक्ष का काम है कि सही को क्रेडिट दे और गलत का विरोध करे। उन्होंने कहा कि राजनीति में संकीर्ण मानसिकता वाले लोगों की जगह नहीं होनी चाहिए। यहां ऐसे लोगों की जरूरत है जो सत्ता का इस्तेमाल अपना रुतबा दिखाने के लिए नहीं बल्कि जानता की भलाई के लिए करें।

टाइम्स ऑफ इंडिया के एक कार्यक्रम में बोलते हुए अश्विनी कुमार ने कहा, मैं आजादी के बाद पैदा हुआ। मैं स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार से आता हू्ं। लोग एकता और अखंडता में विश्वास करते थे। मैं किसी विशेष व्यक्ति के लिए नहीं कह रहा हूं लेकिन कहना चाहता हूं कि किसी के पास बेतहाशा ताकत नहीं होनी चाहिए। इसलिए सत्ता का इस्तेमाल केवल जनता की भलाई के लिए होना चाहिए। इसीलिए कहा गया है, 'जो जरा सी पी के बहक गया, उसे मयकदे से निकाल दो, यहां कम नज़र का गुज़र नहीं, यहां अहले ज़र्फ का काम है।'

उन्होंने कहा कि राजनीति में संकीर्ण मानसिकता वाले लोगों की जरूरत नहीं है बल्कि उदार व्यक्ति की जरूरत है। उन्होंने डॉ, मनमोहन सिंह का उदाहरण देते हुए कहा कि उनकी तरह का नेतृत्व चाहिए। पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की तरह का नेतृत्व चाहिए। मैं यह नहीं कह सकता कि इस सरकार में सब कुछ गलत हो रहा है। आपका विपक्ष तभी विश्वसनीय होगा जब आप सही को सही कहेंगे और गलत का विरोध करेंगे।

कांग्रेस पार्टी छोड़ने पर अश्वनी कुमार ने कहा, विचारधारा के मामले में मैं आज भी कांग्रेस पार्टी का बहुत सम्मान करता हूं। खास तौर पर सोनिया गांधी की तारीफ करता हूं। उन्होंने इतने लंबे करियर में भी अपनी विनम्रता को बरकरार रखा है। वह कभी रूड नहीं हुईं। जब वह खुद प्रधानमंत्री बन सकती थीं तब भी उन्होंने प्रधानमंत्री पद के लिए डॉ. मनमोहन सिंह को चुना।

विपक्ष की असफलता को लेकर अश्विनी कुमार ने कहा, कांग्रेस के बिना देश में प्रभावी विपक्ष नहीं हो सकता। लेकिन कांग्रेस कई मामलों में असफल हुई है। कांग्रेस को आत्ममंथन करना चाहिए। कांग्रेस कि असफलता के पीछे बीजेपी नहीं है। राहुल गांधी सही व्यक्ति हैं, उनके विचार सही हैं लेकिन कई बार उनकी वजह से संदेश गलत चला जाता है।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।