Hindi Newsमिडिल ईस्ट न्यूज़Trump writes to Israeli President urging him to pardon Netanyahu who facing corruption charges
बीबी को माफ कर दीजिए; नेतन्याहू के लिए ट्रंप ने इजरायली राष्ट्रपति को लिखी चिट्ठी, जानें पत्र में क्या है

बीबी को माफ कर दीजिए; नेतन्याहू के लिए ट्रंप ने इजरायली राष्ट्रपति को लिखी चिट्ठी, जानें पत्र में क्या है

संक्षेप: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग को एक आधिकारिक पत्र लिखा है, जिसमें भ्रष्टाचार के आरोपों से जूझ रहे उनके पुराने मित्र और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को क्षमा करने की अपील की गई है।

Wed, 12 Nov 2025 08:13 PMDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग को एक आधिकारिक पत्र लिखा है, जिसमें भ्रष्टाचार के आरोपों से जूझ रहे उनके पुराने मित्र और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (जिन्हें बीबी भी कहा जाता है) को क्षमा करने की अपील की गई है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए हर्जोग के कार्यालय ने कानूनी बाध्यताओं का जिक्र किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इजरायली राष्ट्रपति के दफ्तर ने बुधवार को इसकी जानकारी साझा की। बता दें कि नेतन्याहू वर्षों से भ्रष्टाचार केसों का सामना कर रहे हैं, और ट्रंप लगातार अपने इस करीबी सहयोगी के लिए माफी की मांग करते आ रहे हैं। नेतन्याहू ने भी सभी आरोपों को खारिज किया है और खुद को बेकसूर ठहराया है।

ट्रंप ने हर्जोग के कार्यालय द्वारा जारी पत्र में लिखा कि मैं इजरायली न्याय व्यवस्था की स्वायत्तता और उसके सिद्धांतों का पूर्ण आदर करता हूं, लेकिन मेरी राय में बीबी के विरुद्ध यह 'मुकदमा' पूरी तरह राजनीतिक और अनुचित है। बीबी ने मेरे साथ लंबे समय तक संघर्ष किया है, जिसमें इजरायल के कट्टर दुश्मन ईरान के खिलाफ लड़ाई भी शामिल रही है।

अक्टूबर में ट्रंप की इजरायल यात्रा के दौरान भी उन्होंने यरुशलम में संसद को संबोधित करते हुए हर्जोग से नेतन्याहू को माफ करने का अनुरोध किया था। वहीं, हर्जोग के कार्यालय का कहना है कि क्षमा की मांग करने वाला कोई भी व्यक्ति स्थापित कानूनी प्रक्रियाओं के तहत औपचारिक आवेदन जमा करे।

बता दें कि 2019 में नेतन्याहू पर तीन अलग-अलग मामलों में मुकदमा चलाया गया, जिसमें व्यापारियों से लगभग 7 लाख शेकेल (करीब 2.11 लाख अमेरिकी डॉलर) के उपहार स्वरूप रिश्वत लेने का इल्जाम भी था। 2020 में शुरू हुए नेतन्याहू के मुकदमे का फैसला अभी बाकी है, और उन्होंने हर आरोप में अपनी निर्दोष होने का दावा किया है। नेतन्याहू ने इसे वामपंथी ताकतों की साजिश करार दिया है, जो एक चुने हुए दक्षिणपंथी नेता को सत्ता से हटाने की कोशिश कर रही हैं।

Devendra Kasyap

लेखक के बारे में

Devendra Kasyap
देवेन्द्र कश्यप, लाइव हिंदुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर। पटना से पत्रकारिता की शुरुआत। महुआ न्यूज, जी न्यूज, ईनाडु इंडिया, राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे बड़े संस्थानों में काम किया। करीब 11 साल से डिजिटल मीडिया में कार्यरत। MCU भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई। पटना व‍िश्‍वविद्यालय से पॉलिटिकल साइंस से ग्रेजुएशन। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में नेशनल, इंटरनेशनल डेस्क पर सेवा दे रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।