Video: खामेनेई की मौत के बाद सड़कों पर डांस, अमेरिकी-इजरायली झंडों के साथ जश्न; कौन हैं?

Mar 02, 2026 08:43 pm ISTDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले ऑपरेशन एपिक फ्यूरी में ईरान के सुप्रीम लीडर की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग शाह-काल के ईरानी झंडे, अमेरिकी और इजरायली झंडे लहराते हुए YMCA स्टाइल में सामूहिक नृत्य कर जश्न मना रहे हैं

Video: खामेनेई की मौत के बाद सड़कों पर डांस, अमेरिकी-इजरायली झंडों के साथ जश्न; कौन हैं?

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद ईरानी प्रवासी समुदायों में खुशी की लहर दौड़ गई है। अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' में ईरान के सुप्रीम लीडर की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग शाह-काल के ईरानी झंडे, अमेरिकी और इजरायली झंडे लहराते हुए YMCA स्टाइल में सामूहिक नृत्य कर जश्न मना रहे हैं। ये उत्सव मुख्य रूप से विदेशों में बसे ईरानियों के बीच देखे जा रहे हैं, जो दशकों से इस्लामी गणराज्य के खिलाफ विरोध करते आए हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में ईरानी लोग अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का जश्न YMCA स्टाइल के सामूहिक नृत्य के साथ मना रहे हैं। यह नृत्य घरों के अंदर और संगठित समारोहों में हो रहा है, जहां लोग शाह-युग के ईरानी झंडे, अमेरिकी और इजरायली झंडे लहरा रहे हैं। यह विश्व स्तर पर प्रसिद्ध सरल और समन्वित हाथों की हरकतें अब राजनीतिक अर्थ ले चुकी हैं, जो स्वतंत्रता, मौलवी शासन के प्रति विद्रोह और उन देशों के साथ एकजुटता का प्रतीक बन गई हैं, जिन्हें प्रतिभागी खामेनेई के शासन को खत्म करने में अहम भूमिका निभाने वाला मानते हैं।

बताया जा रहा है कि ये उत्सव सिर्फ बंद जगहों तक सीमित नहीं रहे। सबसे अधिक शेयर किए गए वीडियो में से एक लंदन के गोल्डर्स ग्रीन की सड़कों पर दिखाया गया है, जहां ईरानी और इजरायली लोग साथ जश्न मना रहे हैं। देर रात सैकड़ों लोग एक आवासीय सड़क पर इकट्ठा हुए और इजरायली झंडों के साथ-साथ शेर व सूर्य के प्रतीक वाले पूर्व-क्रांति ईरानी तिरंगे लहराए, जो 1979 की क्रांति से पहले इस्तेमाल होता था। लगभग एक मिनट का यह वीडियो, जो स्ट्रीट लाइट्स के नीचे फिल्माया गया और फारसी और यहूदी एक साथ जश्न मना रहे हैं।

वायरल वीडियो में जश्न मनाने वाले बार-बार 'अम यिसराएल चाई' (इजरायल के लोग जिंदाबाद) का नारा लगा रहे हैं और झंडे लहरा रहे हैं। कुछ लोग किप्पा (यहूदी टोपी) पहने दिख रहे हैं। एक दृश्य में एक महिला को किसी ने कंधों पर उठा लिया, जिसके चारों ओर जयकारे गूंज उठे। नीले-सफेद इजरायली झंडों के साथ क्रांति-पूर्व ईरानी झंडे भी दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि भीड़ में मुख्य रूप से ईरानी प्रवासी और शरणार्थी शामिल हैं, जो यहूदी लंदनवासियों के साथ जश्न मना रहे हैं।

बताया जा रहा है कि ये जश्न ऑपरेशन एपिक फ्यूरी की सीधी प्रतिक्रिया है, जो अमेरिका और इजरायल का संयुक्त अभियान है इसमें खामेनेई और कई वरिष्ठ ईरानी अधिकारी मारे गए। रिपोर्ट्स के अनुसार, हमलों से पहले महीनों तक खामेनेई पर निगरानी रखी जा रही थी। उनकी मौत की खबर तेजी से फैली, जिसके कुछ घंटों के भीतर ही ईरानी प्रवासी समुदायों में एक जगह जुटे और जश्न मनाने लगे।

Devendra Kasyap

लेखक के बारे में

Devendra Kasyap

देवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।

देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।

मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।