Hindi Newsमिडिल ईस्ट न्यूज़no second phase of ceasefire in Gaza Hamas clearly denied and also gave reason
गाजा में युद्धविराम का दूसरा चरण नहीं; हमास ने साफ किया इनकार, वजह भी बताई

गाजा में युद्धविराम का दूसरा चरण नहीं; हमास ने साफ किया इनकार, वजह भी बताई

संक्षेप:

हमास के राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य होसम बदरान ने 10 अक्टूबर से लागू युद्धविराम का हवाला देते हुए एएफपी से कहा कि जब तक कब्जाधारी समझौते का उल्लंघन करता रहेगा और अपनी प्रतिबद्धताओं से भागता रहेगा, तब तक दूसरा चरण शुरू नहीं हो सकता।

Dec 09, 2025 07:00 pm ISTDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

हमास और इजरायल के बीच चल रहा नाजुक युद्धविराम अब अपने सबसे निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। दूसरे चरण में प्रवेश करने की तैयारियां तेज हो गई हैं, जिसमें गाजा में अंतरराष्ट्रीय बल की तैनाती, हमास का पूर्ण निरस्त्रीकरण और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाले अंतरराष्ट्रीय बोर्ड की देखरेख में एक अस्थायी फिलिस्तीनी सरकार के गठन का प्रस्ताव शामिल है। हालांकि इस बीच हमास के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को चेतावनी दी कि जब तक इजरायली 'उल्लंघन' जारी रहेंगे; युद्धविराम दूसरे चरण में आगे नहीं बढ़ सकता।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस दौरान उन्होंने मध्यस्थ देशों से इजरायल पर समझौते का पूरी तरह पालन करने के लिए दबाव डालने की अपील की। हमास के राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य होसम बदरान ने 10 अक्टूबर से लागू युद्धविराम का हवाला देते हुए एएफपी से कहा कि जब तक कब्जाधारी (इजरायल) समझौते का उल्लंघन करता रहेगा और अपनी प्रतिबद्धताओं से भागता रहेगा, तब तक दूसरा चरण शुरू नहीं हो सकता। उन्होंने बताया कि हमास ने मध्यस्थों से पहले चरण की शर्तों को पूरी तरह लागू करवाने के लिए इजरायल पर दबाव बनाने को कहा है।

इससे पहले रविवार को हमास के एक अन्य शीर्ष नेता ने कहा था कि चरमपंथी संगठन इजरायल के साथ युद्धविराम समझौते के तहत अपने हथियार 'जमा करने या भंडारित करने' के प्रस्ताव पर बातचीत करने को तैयार है। यह कदम समझौते के सबसे जटिल मुद्दों में से एक को सुलझाने में मददगार हो सकता है। हमास की निर्णयकारी संस्था राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य बासेम नईम ने कतर की राजधानी दोहा में एसोसिएटेड प्रेस से कहा कि हम तनाव के फिर से भड़कने या किसी भी तरह की झड़प या विस्फोट से बचने के लिए एक व्यापक दृष्टिकोण अपनाने को तैयार हैं।

दूसरी तरफ इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को कहा था कि हमास द्वारा गाजा में बंधक बनाए गए अंतिम व्यक्ति के अवशेष सौंपे जाने के बाद ही युद्धविराम दूसरे चरण में जाएगा। जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में नेतन्याहू ने जोर दिया कि दूसरे चरण में हमास का पूर्ण निरस्त्रीकरण और गाजा का विसैन्यीकरण होगा, जो इस महीने के अंत तक शुरू हो सकता है। बता दें कि हमास ने अभी तक 24 वर्षीय इजरायली पुलिस अधिकारी रान ग्विलीरो के अवशेष नहीं सौंपे हैं, जिनकी हत्या 7 अक्टूबर 2023 के हमास के नेतृत्व वाले हमले में हुई थी और जिनका शव गाजा ले जाया गया था।

Devendra Kasyap

लेखक के बारे में

Devendra Kasyap
देवेन्द्र कश्यप, लाइव हिंदुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर। पटना से पत्रकारिता की शुरुआत। महुआ न्यूज, जी न्यूज, ईनाडु इंडिया, राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे बड़े संस्थानों में काम किया। करीब 11 साल से डिजिटल मीडिया में कार्यरत। MCU भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई। पटना व‍िश्‍वविद्यालय से पॉलिटिकल साइंस से ग्रेजुएशन। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में नेशनल, इंटरनेशनल डेस्क पर सेवा दे रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।