अमेरिका छोड़कर इजरायल लौटे नेतन्याहू के बेटे यायर, ईरान से था जान को खतरा?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

इजराइल की सुरक्षा एजेंसी शिन बेट ने पुष्टि की है कि यायर नेतन्याहू को उनकी सुरक्षा टीम के साथ फ्लोरिडा से वापस लाया गया। एजेंसी के अनुसार, अधिकारियों ने आकलन किया कि उन्हें ईरान से खतरा है।

Yair Netanyahu threat
अमेरिका से वापस लौटे नेतन्याहू के बेटे

ईरान से जारी तनाव और गंभीर खतरे की आशंका के चलते प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बेटे यायर नेतन्याहू अमेरिका से तत्काल इजराइल लौट आए हैं। शिन बेट ने पुष्टि की है कि फ्लोरिडा में मौजूद यायर को उनकी सुरक्षा टीम के साथ वापस लाया गया, क्योंकि अधिकारियों ने आकलन किया कि उन्हें खतरा है। इजरायल की सुरक्षा एजेंसी शिन बेट ने अपने बयान में कहा है कि वास्तव में यायर नेतन्याहू को नुकसान पहुंचाने का खतरा था। यही कारण है कि स्थिति का आकलन करने के बाद उन्हें उनकी सुरक्षा टीम के साथ तत्काल इजरायल वापस लाने का निर्णय लिया गया। हालांकि एजेंसी ने खतरे की प्रकृति या उसके पीछे जिम्मेदार पक्ष के बारे में कोई और जानकारी नहीं दी है।

जेरूसलम पोस्ट के अनुसार, यह फैसला सुरक्षा आकलन के बाद लिया गया। इससे पहले अमेरिकी न्यूज चैनल न्यूजमैक्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि इजरायली खुफिया एजेंसियों ने दिसंबर 2025 में फ्लोरिडा में यायर की हत्या की कथित ईरानी योजना का पता लगाया था। रिपोर्ट में कहा गया कि जानकारी मिलते ही अमेरिकी अधिकारियों को सूचित किया गया। अमेरिकी कानून प्रवर्तन सूत्रों के हवाले से यह भी कहा गया कि ईरानी एजेंट मियामी क्षेत्र में मौजूद थे और यायर की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। हालांकि, शिन बेट ने इस खतरे के लिए ईरान को आधिकारिक रूप से जिम्मेदार नहीं ठहराया है।

चैनल 12 के अनुसार, आपातकालीन निकासी में मदद के लिए शिन बेट के कर्मी न्यूयॉर्क से मियामी भेजे गए थे। टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के मुताबिक, ये एजेंट कथित तौर पर इजराइली राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग के अमेरिका दौरे के दौरान उनके साथ थे। यह घटनाक्रम नेतन्याहू के पिछले सप्ताह दिए गए बयान के बाद सामने आया है। प्रधानमंत्री ने चैनल 14 से कहा था कि यहां कुछ ऐसा है जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। ईरान ने मेरे एक बेटे को निशाना बनाया। ईरान ने उसकी हत्या करने की कोशिश की। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि निशाना यायर थे या उनके दूसरे बेटे एवनर।

बता दें कि यायर ने पिछले कुछ वर्षों का बड़ा हिस्सा मियामी क्षेत्र में बिताया है। अमेरिका में उनकी लंबी उपस्थिति पर इजरायल में पहले भी सवाल उठते रहे हैं, खासकर अक्टूबर 2023 में हमास हमले के बाद, जब बड़ी संख्या में इजराइलियों को आरक्षित सेवा के लिए बुलाया गया था।

Devendra Kasyap

लेखक के बारे में

Devendra Kasyap

देवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।

देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।

मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsमिडिल ईस्ट न्यूज़अमेरिका छोड़कर इजरायल लौटे नेतन्याहू के बेटे यायर, ईरान से था जान को खतरा?