
60 KM/H की रफ्तर से चलेंगी हवाएं, 3 डिग्री से नीचे तापमान; मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
कुवैत में नए साल के पहले हफ्ते में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। इसको लेकर मौसम विभाग ने कड़ी चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग की माने तो उत्तर-पश्चिमी दिशा से आने वाली शक्तिशाली हवाओं का कहर जारी रहेगा, जिनकी रफ्तार 60 किमी/घंटे से भी अधिक रहने का अनुमान है।
कुवैत में नए साल के पहले हफ्ते में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। इसको लेकर मौसम विभाग ने कड़ी चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग की माने तो उत्तर-पश्चिमी दिशा से आने वाली शक्तिशाली हवाओं का कहर जारी रहेगा, जिनकी रफ्तार 60 किमी/घंटे से भी अधिक रहने का अनुमान है। यह सिर्फ हल्की हवा नहीं होगी, इसकी ताकत से पूरे देश में धूल और रेत उड़ने की आशंका है, जिससे नीला आसमान धुंधला होकर भूरा हो जाएगा। मौसम विभाग की माने तो बाहर निकलने वालों पर इसका असर तुरंत दिखेगा।
तापमान 3 डिग्री सेल्सियस से नीचे
तेज हवाओं के साथ ठंड की चेतावनी भी जारी की गई है। न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर सकता है, जिससे कृषि और रेगिस्तानी इलाकों में पाला पड़ने का खतरा है। पाले की चेतावनी सोमवार सुबह 1:30 बजे से 8:30 बजे तक प्रभावी रहेगी। किसानों और खुले क्षेत्रों में रहने वालों से फसलों, पशुधन और बाहरी उपकरणों की सुरक्षा के लिए सावधानी बरतने की अपील की गई है।
समुद्री अलर्ट भी जारी
मौसम विभाग के अनुसार, यह अफरा-तफरी सिर्फ जमीन तक ही सीमित नहीं है, समुद्र में भी इसका असर पड़ेगा। नाविकों और समुद्र तट पर आने वाले लोगों को पानी से दूर रहने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग की माने तो उत्तर-पश्चिमी दिशा से चलने वाली तेज हवाओं के कारण अरब सागर में लहरें 6 से 7 फीट तक ऊंची उठ सकती हैं। ऐसे में छोटी नावों और मछली पकड़ने वाले जहाजों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकती है।
स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट
मौसम विभाग की चेतावनी के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय भी अलर्ट हो गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्थानीय लोगों, खासकर अस्थमा या एलर्जी जैसी श्वसन संबंधी समस्याओं से ग्रस्त लोगों से घर के अंदर रहने का आग्रह किया है ताकि धूल के महीन कणों और ठंडी हवा के दोहरे खतरे से बचा जा सके। वहीं, जो लोग बाहर निकलने के लिए मजबूर हैं, उनके लिए हवा द्वारा लाए गए PM2.5 प्रदूषकों को फिल्टर करने के लिए N95 मास्क पहनने की अपील की गई है।
गृह विभाग ने जारी किए दिशा-निर्देश
वहीं, गृह मंत्रालय और मौसम विभाग ने आपातकालीन प्रोटोकॉल सक्रिय कर दिए हैं। मौसम विभाग के कार्यवाहक निदेशक धीरार अल-अली ने कहा कि देश 'गहरे सतही निम्न दबाव प्रणाली' के प्रभाव में है, ऐसे में कुछ दिशा निर्देश जारी किए गए है। जैसे वाहन चालक धूल भरी सड़कों पर अचानक ब्रेक न लगाएं और दूरी बनाए रखें। बाहर रखी ढीली चीजों को सुरक्षित करें जो तेज हवाओं से उड़ सकती हैं। वहीं, किसान भाई उत्तरी और पश्चिमी रेगिस्तानी इलाकों में फसलों को पाले से बचाएं। अगर कोई समस्या हो तो112 पर डायल कर संपर्क कर सकते हैं।

लेखक के बारे में
Devendra Kasyapलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




