
शहर खाली करो... इजरायल ने दक्षिणी लेबनान के कई इलाकों पर बरपाया कहर
इजरायली लड़ाकू विमानों ने दक्षिणी लेबनान के कई शहरों को निशाना बनाते हुए जबरदस्त हवाई हमले किए। ये हमले हिज्बुल्ला के लेबनान सरकार से इजरायल के साथ किसी भी वार्ता न करने के अनुरोध के महज कुछ घंटों बाद किए गए।
इजरायली लड़ाकू विमानों ने दक्षिणी लेबनान के कई शहरों को निशाना बनाते हुए जबरदस्त हवाई हमले किए। ये हमले हिज्बुल्ला के लेबनान सरकार से इजरायल के साथ किसी भी वार्ता न करने के अनुरोध के महज कुछ घंटों बाद किए गए। इजरायल के अधिकारी अविचाय अद्राई ने सीमा के निकट तैयबा, तटीय शहर तायरे के पूर्व में स्थित तायर देब्बा और ऐता अल-जबल के लोगों को चेतावनी दी कि वे उन आवासीय इमारतों से कम से कम 500 मीटर दूर हट जाएं, जिन्हें इजरायली सेना निशाना बना रही है। इससे पहले भी इजरायली अधिकारियों ने इन शहरों के लोगों से तत्काल इलाके छोड़ने की अपील की थी।

इजरायली अधिकारियों के मुताबिक, ये इमारतें हिज्बुल्ला द्वारा इस्तेमाल की जा रही हैं। इजरायली सेना ने दावा किया कि उसके हमलों का लक्ष्य इन क्षेत्रों में हिज्बुल्ला के सैन्य ठिकाने थे। सेना ने हिज्बुल्ला पर अमेरिका की मध्यस्थता वाले युद्धविराम के लगभग एक साल बाद फिर से अपनी ताकत बहाल करने का आरोप लगाया है।
दूसरी ओर, लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन ने लगातार इजरायल की देश की पांच प्रमुख पहाड़ी चोटियों पर सैन्य मौजूदगी की निंदा करते आ रहे हैं। हालांकि, राष्ट्रपति औन ने स्पष्ट किया है कि वे तनाव कम करने के लिए इजरायल के साथ बातचीत करने को तैयार है।
वहीं, इजरायल का कहना है कि उसके हमलों से केवल हिज्बुल्ला के लड़ाके और सैन्य सुविधाएं प्रभावित हुई हैं, जबकि लेबनानी सरकार का आरोप है कि इन हमलों में निर्दोष नागरिकों और हिज्बुल्ला से बेगाने बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा। लेबनानी सरकार ने हिज्बुल्ला के हथियार डालने का खुलकर समर्थन किया है।

लेखक के बारे में
Devendra Kasyapलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


