तेहरान की खतरनाक एविन जेल जहां मौत मांगने लगते हैं कैदी, इजरायल ने कर दिया हमला

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

तेहरान की एविन जेल पूरी दुनिया में कुख्यात है। सोमवार को इजरायल ने इस जेल को भी निशाना बनाया है। इसी जेल में ईरान पश्चिमी देशों के कैदियों को भी रखता है और फिर सौदेबाजी में इस्तेमाल करता है।

notorious Evin prison attack

ईरान के परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी हमले के बाद इजरायल ने फिर से हमला कर दिया है। इस बार इजरायल ने तेहरान की सरकारी इमारतों और कुख्यात एविन जेल को भी निशाना बनाया है। इजरायली सेना का दावा है कि मिसाइल और ड्रोन से तेहरान में पैरामिलिट्री रिवोलूशनरी गार्ड के मुख्यालय को भी तबाह कर दिया गया। इजरायल के विदेश मंत्रालय ने कहा, ईरान के तानाशाह को सजा दी जाएगी।

ईरान के भूमिगत परमाणु ठिकाने फोर्दो पर सोमवार को इजरायल ने अटैक कर दिया। इससे पहले अमेरिका ने फोर्तो, नतांज और इस्फहान के परमाणु छइकानों को तबाह किया था। अमेरिका ने अपने ऑपरेशन का नाम 'मिडनाइट हैमर' दिया था। वहीं इजरायल ने ईरान के परमाणु ठिकानों और सरकारी इमारतों को दिन में ही निशाना बनाया है। ईरान के अधिकारियों का कहा है कि परमाणु ठिकानों को खाली कर दिया गया है।

क्यों कुख्यात है ईरान की एविन जेल

ईरान की एविन जेल के गेट पर भी इजरायल ने ड्रोन से हमला किया। यह जेल काफी कुख्यात है। बताया जाता है कि इसी जेल में पश्चिमी देशों के कैदियों को भी रखा जाता है। इनका इस्तेमाल ईरान पश्चिमी देशों से सौदेबाजी करने के लिए करता है। वहीं एविन जेल पर डायरेक्ट खामेनेई का कंट्रोल है। यहां रेवोलूशनरी गार्ड के जवान सीधा आयतुल्लाह अली खामेनेई को रिपोर्ट करते हैं।

मौत मांगने लगते हैं कैदी

रिपोर्ट्स के मुताबिक तेहरान की एविन जेल में कैदियों को इस कदर प्रताड़ित किया जाता है कि वे मौत की भीख मांगने लगते हैं। अंदर का मंजर इतना खतरनाक है कि कैदियों की रूह कांप जाती है। इस जेल में महिलाओं को भी नरक से भी बदतर जिंदगी बितानी पड़ती है। साल 2023 में इस जेल से बाहर आने के बाद मर्जिया अमीरिजादेह नाम की महिला ने जेल के बारे में कई बातें बताई थीं।

मर्जिया ने बताया था कि जेल में महिलाओं को अकसर पीटा जाता है। वहीं महिलाओं पर पुरुष हमला करते हैं। कोई भी गलती करने वाले कैदी को सरेआम मार दिया जाता है। इतना ही नहीं हत्या करते वक्त बाकी कैदियों को भी देखने के लिए बुलाया जाता है ताकि उनके मन में डर बैठ जाए।

मर्जिया ने बताया था कि उसकी एक साथी कैदी को पूछताछ के लिए अलग कमरे में ले जाया गया था। उस कमरे का माहौल बेहद डरावना था। छत से लाशों को लटकाया गया था। जेल में कैदियों के साथ मानवीय व्यवहार नहीं किया जाता है। उन्हें इतना खराब और सड़ा हुआ खाना दिया जाता है कि बहुत सारे कैदियों की बीमारी से मौत हो जाती है। पूरी जेल में चूहों और कॉक्रोचों का आतंक है। तेहरान की इस जेल पर यूएन और अमेरिका ने प्रतिबंध लगाए हैं।

ईरान के सरकारी टेलीविज़न के अनुसार, ईरान ने इस हमले को अपने ऑपरेशन ‘ट्रू प्रॉमिस 3’ की नई लहर बताया और कहा कि यह इजराइली शहरों हाइफा और तेल अवीव को निशाना बना रहा था। यरुशलम में भी विस्फोटों की आवाज सुनी गई। हालांकि, नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है। ईरान में, चश्मदीदों ने बताया कि दोपहर में ईरान की राजधानी तेहरान के आसपास के इलाकों में इजराइली हवाई हमले हुए। यह तुरंत स्पष्ट नहीं था कि किस चीज को निशाना बनाया गया था।

अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु केंद्रों - फोर्दो, नतांज और इस्फहान पर रविवार को हुए हमले को एक बार में ईरान के परमाणु कार्यक्रम को समाप्त करने वाला बताया, लेकिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर तेहरान जवाबी कार्रवाई करता है तो और भी हमले किये जाएंगे।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsमिडिल ईस्ट न्यूज़तेहरान की खतरनाक एविन जेल जहां मौत मांगने लगते हैं कैदी, इजरायल ने कर दिया हमला