ईरानी शासन के दिन अब गिने-चुने... ट्रंप ने फिर बरसाए बम तो नेतन्याहू ने किया दावा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के छठे महीने में इज़राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को दावा किया कि ईरान का इस्लामी गणराज्य जल्द ही पतन के कगार पर पहुंच सकता है।

 Netanyahu
ईरान को लेकर नेतन्याहू का बड़ा दावा

मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध अब अपने छठे महीने में प्रवेश कर चुका है। ऐसे में इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि ईरान का इस्लामी गणराज्य जल्द ही पतन के कगार पर पहुंच सकता है। नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका द्वारा हवाई हमलों की दोबारा शुरुआत के बाद ईरानी शासन पहले से कहीं अधिक कमजोर और अस्थिर हो गया है।

नेतन्याहू ने सैन्य कमान के शीर्ष अधिकारियों के साथ एक कार्यक्रम में कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि हम इस खतरे को हमेशा के लिए समाप्त कर सकते हैं। यानी इस शासन को उखाड़ फेंक सकते हैं। यही वह मुख्य कार्य है जो अभी भी हमारे सामने है। लेकिन यह संभव है। यह असंभव नहीं है। यह हमारी पहुंच में है। इस दौरान उन्होंने जोर देकर कहा कि ईरान से पैदा होने वाले खतरे को स्थायी रूप से खत्म करने का मौका अब पहले से कहीं अधिक करीब है।

फरवरी के हमले और नेतृत्व का खात्मा

बता दें कि फरवरी के अंत में अमेरिकी-इजरायली हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई समेत देश के शीर्ष सैन्य और राजनीतिक नेतृत्व के कई प्रमुख चेहरे मारे गए थे। इन हमलों के बाद नेतन्याहू और वाइट हाउस में उनके सहयोगी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दोनों इस उम्मीद में थे कि तेहरान पर दबाव इतना बढ़ जाएगा कि शासन भीतर से टूट सकता है। हालांकि ईरान ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की। खाड़ी क्षेत्र में कई लक्ष्यों पर ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइल हमले किए गए। ईरानी सेना ने अमेरिकी-इजरायली अभियान का प्रतिरोध जारी रखा और कुछ समय तक संघर्ष में आंशिक विराम के बावजूद मोर्चा पूरी तरह नहीं छोड़ा।

नई झड़पें और होर्मुज का तनाव

गौरतलब है कि कुछ हफ्तों के शांत रहने के बाद रविवार को अमेरिकी हवाई हमलों के साथ नई झड़पें शुरू हो गईं। इससे क्षेत्रीय गतिरोध और गहरा गया है। ईरान ने रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण होर्मुज स्ट्रेट पर अपना नियंत्रण बनाए रखा है। विश्व के तेल व्यापार का बड़ा हिस्सा इसी समुद्री मार्ग से गुजरता है।

दूसरी ओर अमेरिका ने ईरानी बंदरगाहों की जवाबी नाकाबंदी तेज कर दी है। मंगलवार को अमेरिकी सेना ने होर्मुज के निकट ईरानी ठिकानों पर हमला किया। राष्ट्रपति ट्रंप ने इस हमले को 'बहुत भीषण हमला' बताया। ट्रंप की ओर से और हमलों की चेतावनी के बावजूद ईरानी सेना ने गुरुवार को संयुक्त अरब अमीरात और कुवैत स्थित अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया।

Devendra Kasyap

लेखक के बारे में

Devendra Kasyap

देवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।

देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।

मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsमिडिल ईस्ट न्यूज़ईरानी शासन के दिन अब गिने-चुने... ट्रंप ने फिर बरसाए बम तो नेतन्याहू ने किया दाव