मोसाद कनेक्शन पर ताबड़तोड़ ऐक्शन, ईरान ने 35 को पकड़ा; सीक्रेट ऑपरेशन जारी

Apr 15, 2026 06:04 pm ISTDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान, तेहरान
share

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और अमेरिका-इजरायल के साथ जारी संघर्ष के बीच ईरान ने एक बड़े जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़ करने का दावा किया है। ईरानी अधिकारियों ने जासूसी, अवैध हथियार तस्करी और अलगाववादी संगठनों से संबंधित आरोपों में 35 लोगों को गिरफ्तार किया है।

मोसाद कनेक्शन पर ताबड़तोड़ ऐक्शन, ईरान ने 35 को पकड़ा; सीक्रेट ऑपरेशन जारी

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और अमेरिका-इजरायल के साथ जारी संघर्ष के बीच ईरान ने एक बड़े जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़ करने का दावा किया है। ईरानी अधिकारियों ने जासूसी, अवैध हथियार तस्करी और अलगाववादी संगठनों से संबंधित आरोपों में 35 लोगों को गिरफ्तार किया है। ईरानी सरकारी मीडिया इस्लामिक रिपब्लिक न्यूज एजेंसी (IRNA) के अनुसार, गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में खुफिया मंत्रालय द्वारा मोसाद से जुड़े बताए गए संदिग्ध शामिल हैं। इसके अलावा हथियार तस्कर और विभिन्न अलगाववादी गुटों के सहयोगी भी इस समूह में हैं।

वहीं, ईरानी खुफिया मंत्रालय ने पुष्टि की कि यह व्यापक सुरक्षा अभियान देश के छह प्रांतों में चलाया गया। मंत्रालय ने कहा कि अभियान का उद्देश्य राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा पहुंचाने वाले कई स्रोतों को एक साथ निशाना बनाना था। ये गिरफ्तारियां ऐसे समय में हुई हैं जब ईरान में विदेशी खुफिया एजेंसियों की घुसपैठ की सीमा को लेकर उच्च स्तरीय स्वीकारोक्तियां सामने आ रही हैं।

मोसाद प्रमुख बोले- मिशन पूरा नहीं हुआ है

दूसरी ओर इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद के निदेशक डेविड बार्निया ने खुलासा किया था कि अमेरिका और इजरायल के हालिया सैन्य अभियान के दौरान उनकी एजेंसी ने तेहरान के केंद्र में सक्रिय रूप से काम किया। टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के मुताबिक, बार्निया ने मंगलवार को होलोकॉस्ट स्मरण दिवस के अवसर पर आयोजित एक समारोह में यह बयान दिया। बार्निया ने कहा कि मोसाद ने इजरायली वायुसेना को सटीक खुफिया जानकारी उपलब्ध कराई और उन मिसाइलों को नष्ट करने में मदद की जो इजरायल के लिए खतरा बन सकती थीं। उन्होंने जोर देकर कहा कि हमलों की समाप्ति के बावजूद मोसाद के अभियान जारी हैं।

बार्निया ने आगे कहा कि हमारा मिशन अभी पूरा नहीं हुआ है। हमने यह नहीं सोचा था कि लड़ाई खत्म होते ही यह मिशन समाप्त हो जाएगा। तेहरान पर हमलों के बाद भी हमने अपने अभियानों को जारी रखने और परिणाम हासिल करने के लिए गहन योजना बनाई थी। मोसाद प्रमुख ने स्पष्ट रूप से कहा कि एजेंसी की जिम्मेदारी तभी पूरी होगी जब ईरान का 'कट्टरपंथी शासन' हटा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ईरान में सत्ता परिवर्तन हमारा मिशन है। हम एक और अस्तित्वगत खतरे के सामने चुपचाप नहीं बैठे रहेंगे।

Devendra Kasyap

लेखक के बारे में

Devendra Kasyap

देवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।

देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।

मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।