ईरान युद्ध के बीच शिपिंग शुरू? पाकिस्तानी तेल टैंकर ने होर्मुज स्ट्रेट किया पार, बना पहला गैर-ईरानी कार्गो
मरीन ट्रैफिक के अनुसार, मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध के कारण इस महत्वपूर्ण जलमार्ग में जहाजों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित होने के बावजूद यह टैंकर अपने ऑटोमैटिक आइडेंटिफिकेशन सिस्टम को चालू रखते हुए चोकपॉइंट से सफलतापूर्वक गुजरा है।

अबू धाबी से क्रूड तेल लेकर कराची जा रहा पाकिस्तानी ध्वज वाला अफ्रामैक्स टैंकर 'कराची' होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाला युद्ध के दौरान सक्रिय एआईएस सिग्नल प्रसारित करने वाला पहला गैर-ईरानी कार्गो बन गया है। समुद्री यातायात निगरानी प्लेटफॉर्म मरीन ट्रैफिक ने सोमवार को एक्स पर यह जानकारी साझा की। मरीन ट्रैफिक के अनुसार, मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध के कारण इस महत्वपूर्ण जलमार्ग में जहाजों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित होने के बावजूद यह टैंकर अपने ऑटोमैटिक आइडेंटिफिकेशन सिस्टम (AIS) को चालू रखते हुए चोकपॉइंट से सफलतापूर्वक गुजरा।
बताया गया कि यह 237 मीटर लंबा अफ्रामैक्स टैंकर पाकिस्तानी झंडे तले चल रहा है। इसका ड्राफ्ट 11.5 मीटर दर्ज किया गया, जो दर्शाता है कि यह भारी लोडेड है और पूरी तरह से भरा हुआ है। मरीन ट्रैफिक के डेटा के मुताबिक, जहाज रविवार को ईरानी जल क्षेत्र में प्रवेश किया और सोमवार को ओमान की खाड़ी में लगभग 9.6 नॉट की गति से आगे बढ़ रहा है, जहां उसने जलडमरूमध्य को सक्रिय एआईएस के साथ पार कर लिया। ब्लूमबर्ग के आंकड़ों से पुष्टि हुई है कि यह टैंकर आखिरी बार अबू धाबी के दास द्वीप तेल केंद्र पर लंगर डाले था।
बता दें कि होर्मुज जलडमरूमध्य खाड़ी क्षेत्र के तेल और गैस निर्यात के लिए रणनीतिक महत्व का मार्ग है, जहां सामान्य परिस्थितियों में वैश्विक तेल उत्पादन का करीब पांचवां हिस्सा और एलएनजी का बड़ा हिस्सा गुजरता है। हालांकि युद्ध के कारण तेहरान ने इजरायल-अमेरिकी हमलों के जवाब में इस जलमार्ग को निशाना बनाया है, जिसका मकसद वैश्विक अर्थव्यवस्था को क्षति पहुंचाकर वाशिंगटन पर दबाव बनाना है।
लॉयड्स लिस्ट इंटेलिजेंस की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार तक युद्ध शुरू होने (28 फरवरी) के बाद से होर्मुज से गुजरने वाले 77 जहाज दर्ज किए गए थे, जिनमें ज्यादातर 'शैडो फ्लीट' से जुड़े थे। ये पारंपरिक बीमा और ट्रैकिंग सिस्टम से बाहर रहते हैं। यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) के अनुसार, 1 मार्च से अब तक इस क्षेत्र में 20 वाणिज्यिक जहाजों पर हमले हुए या संबंधित घटनाएं दर्ज की गई हैं, जिनमें नौ टैंकर शामिल हैं।
लेखक के बारे में
Devendra Kasyapदेवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।
देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।
मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।
और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


