Hindi Newsमिडिल ईस्ट न्यूज़Humanitarian Aid to Gaza halt by Israel after ceasefire violation
गाजा में मानवीय सहायता भेजने पर रोक, हमास के संघर्ष विराम तोड़ने पर इजरायल का ऐलान

गाजा में मानवीय सहायता भेजने पर रोक, हमास के संघर्ष विराम तोड़ने पर इजरायल का ऐलान

संक्षेप:

हमास द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन के बाद गाजा में मानवीय सहायता भेजने पर अगली सूचना तक रोक लगा दी गई है। एक इजरायली सुरक्षा अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने औपचारिक घोषणा तक नाम नहीं उजागर करने की शर्त पर यह जानकारी दी।

Oct 19, 2025 10:46 pm ISTDeepak लाइव हिन्दुस्तान, तेल अवीव
share Share
Follow Us on

हमास द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन के बाद गाजा में मानवीय सहायता भेजने पर अगली सूचना तक रोक लगा दी गई है। एक इजरायली सुरक्षा अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने औपचारिक घोषणा तक नाम नहीं उजागर करने की शर्त पर यह जानकारी दी। सहायता भेजने पर यह रोक दो साल से चल रहे युद्ध को समाप्त करने के उद्देश्य से अमेरिका द्वारा प्रस्तावित संघर्ष विराम की शुरुआत के लगभग एक सप्ताह बाद लगाई जा रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इजरायली सेना ने भी गाजा के कुछ हिस्सों पर हमले शुरू कर दिए हैं। उसका कहना है कि उसके सैनिकों पर हमास आतंकवादियों ने गोलीबारी की है। इजरायली सेना ने कहा कि उसने रविवार को गाजा में विमान और तोपखाने का उपयोग करते हुए कई ठिकानों पर हमला किया। उसने कहा कि उसने यह हमला हमास के चरमपंथियों द्वारा इजराइली सैनिकों पर गोलीबारी करने के बाद किया जो अभी भी इजरायल के नियंत्रण वाले क्षेत्र में मौजूद थे।

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इजरायल के सुरक्षा प्रमुखों के साथ विचार-विमर्श किया। साथ ही सेना को किसी भी युद्धविराम उल्लंघन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया, लेकिन युद्ध में वापसी की धमकी नहीं दी। उधर हमास ने कहा कि राफा में किसी भी झड़प से उसका कोई लेना-देना नहीं है।

ये हमले ऐसे समय में हुए हैं जब इजरायल ने हमास द्वारा रात में सौंपे गए दो बंधकों के अवशेषों की पहचान की और फलस्तीनी समूह ने कहा है कि युद्धविराम वार्ता के दूसरे चरण को शुरू करने के लिए बातचीत शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा कि ये अवशेष किबुत्ज़ नीर ओज के रोनेन एंगेल और किबुत्ज बेरी में मारे गए थाई कृषि मजदूर सोंथाया ओक्खारासरी के हैं।

माना जाता है कि दोनों 7 अक्टूबर, 2023 को दक्षिणी इजराइल पर हमास के नेतृत्व वाले हमले के दौरान मारे गए और उनके शव गाजा ले जाए गए। एंगेल की पत्नी करीना और उनके तीन बच्चों में से दो का अपहरण कर लिया गया था और नवंबर 2023 में युद्धविराम के तहत उन्हें रिहा किया गया।

Deepak

लेखक के बारे में

Deepak

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।