Hindi Newsमिडिल ईस्ट न्यूज़Hamas Looting Aid Truck in Gaza Shocking incident US Drone shows
मदद के लिए आए ट्रकों से चोरी, हमास आतंकियों की करतूत; गाजा से चौंकाने वाला वीडियो

मदद के लिए आए ट्रकों से चोरी, हमास आतंकियों की करतूत; गाजा से चौंकाने वाला वीडियो

संक्षेप:

गाजा से एक चौंकाने वाला ड्रोन वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि संदिग्ध हमास आतंकी मदद के लिए आए ट्रकों को लूट रहे हैं। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने यह वीडियो जारी किया है।

Nov 02, 2025 06:30 pm ISTDeepak लाइव हिन्दुस्तान, गाजापट्टी
share Share
Follow Us on

गाजा से एक चौंकाने वाला ड्रोन वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि संदिग्ध हमास आतंकी मदद के लिए आए ट्रकों को लूट रहे हैं। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने यह वीडियो जारी किया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक सिविल-मिलिट्री कोऑर्डिनेशन सेंटर ने पाया है कि संदिग्ध हमास आतंकी मानवीय सहायता के लिए भेजे गए ट्रकों को लूट रहे हैं। इन ट्रकों में अंतर्राष्ट्रीय सहयोगियों द्वारा उत्तरी खान यूनिस के लोगों के लिए राहत सामग्री भेजी गई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एक्स पर क्या लिखा
सेंट्रल कमांड ने एक्स पर यह बातें लिखी हैं। जानकारी के मुताबिक यह घटना 31 अक्टूबर को उत्तरी खान यूनिस के करीब घटी। अमेरिकी नेतृत्व वाले सिविल-मिलिट्री कोऑर्डिनेशन सेंटर ने एमक्यू-9 सर्विलांस ड्रोन के एक लाइव वीडियो के जरिए इस घटना को देखा। इस ड्रोन के जरिए इजरायल-हमास के बीच संघर्षविराम की निगरानी की जा रही थी। बयान में कहा गया है कि हमास आतंकियों ने पहले तो ड्राइवर पर हमला किया और उसे सड़क पर उतार दिया। इसके बाद ट्रक को लूट लिया। ड्राइवर की हालत के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है।

मानवीय मदद का हिस्सा
यह ट्रक उस कॉन्वाय का हिस्सा था, जो मानवीय मदद के लिए गाजा जा रही थी। इसमें अंतर्राष्ट्रीय सहयोगियों द्वारा दी गई मदद सामग्री लादी गई थी। घटना के बारे में दक्षिणी इजरायल के कीर्यत गट स्थित सीएमसीसी ने ड्रोन फीड के जरिए अलर्ट किया। इस सेंटर में करीब 40 देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हैं। इसे मानवीय मदद और सुरक्षा इंतजामों के संयोजन के लिए अमेरिका के नेतृत्व में स्थापित किया गया था।

हर दिन 600 ट्रक
अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक हालिया समय में 600 ट्रक कॉमर्शियल गुड्स और मदद का सामान लेकर गाजा पहुंच रहे हैं। ऐसे में चोरी की इस घटना मदद के प्रयासों पर पानी फेरने का काम कर रही है। गौरतलब है कि 20 बिंदुओं वाले गाजा शांति समझौता अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की देन है। इसकी शुरुआत 10 अक्टूबर 2025 को हुई थी, जिसके जरिए दो साल के युद्ध पर लगाम लगाने की कोशिश की गई।

Deepak

लेखक के बारे में

Deepak

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।