Hindi Newsमिडिल ईस्ट न्यूज़Eleven members of Palestinian family have been killed in an Israeli attack in Gaza
युद्धविराम के बीच घर जा रहे फिलिस्तीनी परिवार पर इजरायल का हमला, 7 बच्चों समेत 11 की मौत

युद्धविराम के बीच घर जा रहे फिलिस्तीनी परिवार पर इजरायल का हमला, 7 बच्चों समेत 11 की मौत

संक्षेप:

विभाग के प्रवक्ता महमूद बसल ने कहा कि उन्हें चेतावनी दी जा सकती थी या अलग तरीके से निपटा जा सकता था। उन्होंने कहा कि यह घटना इजरायल के खून की प्यास और मासूम नागरिकों के खिलाफ अपराध करने की जिद को दर्शाती है।

Sun, 19 Oct 2025 11:37 AMNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

इजरायली हमले में ने गाजा में एक फिलिस्तीनी परिवार के 11 लोग मारे गए हैं। इसे पिछले आठ दिनों से लागू युद्धविराम का सबसे घातक उल्लंघन माना जा रहा है। यह घटना शुक्रवार शाम को तब हुई, जब इजरायल की सेना ने गाजा सिटी के पास से गुजर रही गाड़ी पर टैंक से गोलीबारी कर दी। गाजा के नागरिक रक्षा विभाग के अनुसार, इस हमले में 7 बच्चे और 3 महिलाएं मारी गईं, जो अपने घर को देखने के लिए जा रहे थे। विभाग के प्रवक्ता महमूद बसल ने कहा कि उन्हें चेतावनी दी जा सकती थी या अलग तरीके से निपटा जा सकता था। उन्होंने कहा कि यह घटना इजरायल के खून की प्यास और मासूम नागरिकों के खिलाफ अपराध करने की जिद को दर्शाती है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:युद्धविराम के लिए तैयार हो गए पाक और अफगानिस्तान, इंस्तांबुल में होगा जमावड़ा

हमास ने इस घटना को नरसंहार करार देते हुए कड़ी निंदा की है। इसने कहा कि परिवार पर बिना किसी कारण के हमला किया गया। संगठन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मध्यस्थों से इजरायल पर युद्धविराम का सम्मान करने के लिए दबाव बनाने की अपील की। यह हमला तब हुआ जब परिवार के लोग पीली रेखा को पार कर रहे थे, जो युद्धविराम के तहत इजरायली सेना के पीछे हटने की सीमा थी। गाजा में कई लोग इंटरनेट की सुविधा से वंचित हैं और उन्हें इजरायली सेना की स्थिति के बारे में जानकारी नहीं है, जिससे परिवारों को खतरा हो रहा है।

सहायता आपूर्ति में भी डाली गई बाधा

युद्धविराम के तहत कैदियों की अदला-बदली जारी है। इस दौरान इजरायल ने कम से कम 28 फिलिस्तीनियों को मार डाला है और खाद्य सामग्री व चिकित्सा आपूर्ति सहित जरूरी सहायता की सप्लाई पर पाबंदी लगा रखी है। इजरायल ने अभी भी मिस्र के साथ रफाह क्रॉसिंग को बंद रखा है और अन्य प्रमुख सीमाओं पर रुकावट खड़ी की है। ऐसे में बड़े पैमाने पर सहायता गाजा में नहीं पहुंच पा रही। संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी कि सहायता काफिले कुपोषण और अकाल से जूझते क्षेत्रों तक पहुंचने में जूझ रहे हैं, जहां 49 फीसदी लोगों को प्रतिदिन 6 लीटर से कम पीने का पानी मिल रहा है।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar
नीतीश 7 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024 की कवरेज कर चुके हैं। पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।