Hindi Newsमिडिल ईस्ट न्यूज़After Gaza Israel now eyes this Muslim country threatens to launch a fierce attack
गाजा के बाद अब इस मुस्लिम देश पर इजरायल की नजर, भयंकर हमले करने की धमकी

गाजा के बाद अब इस मुस्लिम देश पर इजरायल की नजर, भयंकर हमले करने की धमकी

संक्षेप:

गाजा के बाद अब इजरायल की नजर लेबनान के हिजबुल्लाह पर है। 2024 में ही युद्धविराम होने के बाद भी इजरायल लेबनान में हमले करता रहता है। अब इजरायल ने हमले तेज करने की चेतावनी दे दी है। 

Sun, 2 Nov 2025 02:53 PMAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

गाजा में युद्धविराम के बाद भी इजरायल कई बार हमास के ठिकानों पर हमला कर चुका है। वहीं अब उसकी नजर लेबनान पर है। लेबनान और इजरायल के बीच हिजबुल्लाह की वजह से पहले से ही तनाव जारी है। वहीं इजरायली रक्षा मंत्री चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर हिजबुल्लाह ने हथियार नहीं डाले तो दक्षिण लेबनान में तेज हमले किए जाएंगे। इससे पहले लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया था कि इजरायली हमले में चार लोगों की मौत हुई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इजरायल ने कहा, हिजबुल्लाह आग से खेल रहा है और लेबनाने के राष्ट्रपति अपना पांव पीछे खींचने में लगे हैं। किसी भी कीमत पर लेबनाने को हिजबुल्लाह के हथियार डलवाने होंगे वरना हम उत्तरी इजरायल की सुरक्षा के लिए भयंकर हमले करेंगे।

इससे पहले शनिवार की रात को इजरायल ने हवाई हमला किया, जिसमें गांव के पूर्वी बाहरी इलाके में दोहा-कफर रूमाने रोड पर एक निर्देशित मिसाइल से चार पहिया वाहन को निशाना बनाया गया। एनएनए ने कहा कि एम्बुलेंस टीमें घटनास्थल पर पहुंची। एक सुरक्षा सूत्र ने सिन्हुआ से कहा कि चारों मृतक हिजबुल्लाह के सदस्य थे हालांकि उन्होंने कोई और ब्यौरा नहीं दिया।

गौरतलब है कि 27 नवंबर, 2024 से, हिजबुल्लाह और इजरायल के बीच अमेरिका और फ्रांस द्वारा मध्यस्थता किया गया युद्धविराम समझौता प्रभावी हो गया है जिससे गाजा पट्टी में युद्ध के बाद महीनों से चल रही सीमा पार झड़पें समाप्त हो गईं। समझौते के बावजूद, इजरायली सेना कभी-कभी लेबनान पर हमला करता है क्योंकि उनका कहना है कि वे हिजबुल्लाह के खतरों को निशाना बना रहा है और उसने लेबनानी सीमा पर पांच मुख्य ठिकानों पर सेना की तैनात किया हुआ है।

जिस तरह से इजरायल सीजफायर के बाद भी लेबनान में हमले करता रहता है, वही मॉडल वह गाजा में भी लागू करना चाहता है। गाजा में भी युद्धविराम के बाद भी इजरायली हमले में पांच दर्जन से ज्यादा लोग मारे गए हैं।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha
अंकित ओझा पिछले 8 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। अंकित ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से स्नातक के बाद IIMC नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है। इसके बाद कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर डिग्री हासिल की है। राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय डेस्क पर कार्य करने का उनके पास अनुभव है। इसके अलावा बिजनेस और अन्य क्षेत्रों की भी समझ रखते हैं। हिंदी, अंग्रेजी के साथ ही पंजाबी और उर्दू का भी ज्ञान है। डिजिटल के साथ ही रेडियो और टीवी के लिए भी काम कर चुके हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।