शादी रचाने और दुबई में नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला टीचर से ठगी, धर्मांतरण कराने का प्रयास

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अधिकारी के अनुसार, दोनों के बीच दोस्ती हुई। इसके बाद आरोपी ने पढ़ाई पूरी होने पर विदेश में नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया। उसने कथित तौर पर शादी और दुबई में नौकरी दिलाने का वादा कर पीड़िता के साथ संबंध बनाए।

शादी रचाने और दुबई में नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला टीचर से ठगी, धर्मांतरण कराने का प्रयास

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर शहर में शादी रचाने और दुबई में नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला टीचर से नकदी और सोना ठगने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने यह भी प्रयास किया कि पीड़िता धर्म परिवर्तन करके इस्लाम धर्म अपना ले। सीनियर अधिकारी ने बताया कि 43 वर्षीय पीड़िता नक्षत्रवाड़ी स्थित एक निजी स्कूल में शिक्षिका है। उसकी मुलाकात जून 2024 में उसी स्कूल में शिक्षक के रूप में नियुक्त हुए 45 वर्षीय हुसैन अबू सोयदान से हुई थी।

अधिकारी के अनुसार, दोनों के बीच दोस्ती हुई। इसके बाद आरोपी ने पढ़ाई पूरी होने पर विदेश में नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया। उसने कथित तौर पर शादी और दुबई में नौकरी दिलाने का वादा कर पीड़िता के साथ संबंध बनाए। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने यह भी कहा था कि विदेश जाने के लिए उसे इस्लाम धर्म स्वीकार करना होगा। मामले की जांच जारी है।

पीड़िता के साथ बनाए शारीरिक संबंध

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जनवरी 2026 में आरोपी ने एक होटल के कमरे में पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद अप्रैल तक उसने विभिन्न जरूरतों का हवाला देकर उससे कई बार पैसे लिए। इनमें ऑनलाइन माध्यम से 1 लाख रुपये का हस्तांतरण, 3.41 लाख रुपये नकद और लगभग 1.80 लाख रुपये मूल्य के छह तोला सोने के आभूषण शामिल हैं। अधिकारी के अनुसार, एक अप्रैल को बेंगलुरु में कार्यरत पीड़िता के पति घर लौटे और उन्हें पत्नी के विवाहेतर संबंध की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने महिला को घर छोड़ने के लिए कहा।

पुलिस ने बताया कि 19 अप्रैल को हुसैन ने कथित तौर पर हिंदू रीति-रिवाज से पीड़िता से विवाह किया और बाद में उसका इस्लाम धर्म में धर्मांतरण कराने की प्रक्रिया भी कराई। हालांकि, 25 अप्रैल के बाद उसने महिला से संपर्क करना बंद कर दिया और उससे दूरी बनाने लगा। जब महिला को एहसास हुआ कि उसके साथ नकदी और सोने के आभूषणों की ठगी हुई है, तो उसने पुलिस से संपर्क किया। अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर हुसैन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar

पत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।

और पढ़ें