महिला के कपड़े उतरावाए, चप्पल की माला पहनाकर परेड; वायरल कर दिया शर्मनाक वीडियो

Ankit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share

महाराष्ट्र के उल्हासनगर में मंदिर में प्रवेश को लेकर हुए विवाद में एक महिला के साथ बहुत शर्मनाक हरकत की गई। महिला को अर्धनग्न करके उसे चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया गया। इस मामले में दो की गिरफ्तारी हुई है।

महिला के कपड़े उतरावाए, चप्पल की माला पहनाकर परेड; वायरल कर दिया शर्मनाक वीडियो

महाराष्ट्र के उल्हासनगर से एक बेहद शर्मनाक वीडियो सामने आया है। यहां कुछ लोगों ने एक महिला के साथ हैवानियत की है। आरोप है कि मंदिर में प्रवेश को लेकर हुए विवाद के बाद महिला के बाल काट दिए गए और उसे अर्धनग्न करके चप्पलों की माला पहनाकर घुमाया गया। पुलिस के मुताबिक यह घठना विट्ठल वाड़ी इलाके की है। इस मामले में अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक यहां मंदिर में प्रवेश को लेकर दो परिवारों के बीच विवाद हो गया था।

उल्हासनगर के एसीपी शैलेश काले ने कहा कि सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उनकी तलाश जारी है। अब तक दो आरोपी पकड़ में आए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक यहां दो परिवारों के बीच मंदिर में प्रवेश करने को लेकर विवाद था। वे दोनों एक ही समुदाय के थे। इसी वजह से विवाद बढ़ा और कुछ लोग हैवानियत पर उतारू हो गए।

यहां महिला और बच्चों पर फेंक दिया तेजाब

बरेली के शेरगढ़ इलाके में एक महिला, उसका पति और उनके दो बच्चे उस समय घायल हो गये जब एक व्यक्ति ने कथित तौर पर उन पर उस समय तेजाब फेंक दिया । पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार घटना शनिवार तड़के शेरगढ़ इलाके में हुई। पुलिस ने कहा कि परिवार गर्मी के कारण अपने घर के बरामदे में सो रहा था तभी आरोपी कथित तौर पर छत से अंदर आया और मच्छरदानी के माध्यम से उन पर तरल पदार्थ फेंक दिया।

मीरगंज के पुलिस क्षेत्राधिकारी ने कहा, "शेरगढ़ पुलिस को सुबह करीब 6 बजे सूचना मिली कि एक परिवार के चार सदस्यों पर कोई ज्वलनशील पदार्थ फेंके जाने से वे झुलस गए हैं।" उन्होंने कहा कि पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि आरोपी, जिसकी पहचान उमेश कश्यप के रूप में हुई है, कथित तौर पर खुद शादीशुदा होने के बावजूद लक्ष्मी देवी से शादी करना चाहता था।

अधिकारी ने कहा, "शादी से इनकार करने पर, उमेश कश्यप ने कथित तौर पर लक्ष्मी देवी के परिवार पर एक ज्वलनशील पदार्थ फेंकने की कोशिश की। इस प्रयास में, कुछ छींटे परिवार के चार सदस्यों पर गिर गए, जिससे वे घायल हो गए।" पुलिस ने बताया कि घायलों को शेरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उनमें से एक को बरेली के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें