मुंबई लोकल से नीचे गिर गई महिला, भारी भीड़ की वजह से हुआ हादसा; VIDEO वायरल

लाइव हिन्दुस्तान, मुंबई
Follow us on Google News
share

यह घटना डोंबिवली और कलवा के बीच हुई है। यहां पर लोकल ट्रेन यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी। महिला ट्रेन के गेट के पास लटकी हुई थी और सफर कर रही थी।

Woman falls from Mumbai local train accident caused by heavy crowd video goes viral
एक महिला खचाखच भरी मुंबई लोकल से गिर गई

मुंबई लोकल में होने वाली भीड़ के बारे में सब जानते हैं। रोजाना लाखों लोग अपने गंतव्य को लोकल ट्रेन के जरिए ही पहुंचते हैं। इस बीच, गुरुवार को सेंट्रल लाइन पर बहुत ज्यादा भीड़ के बीच एक महिला खचाखच भरी मुंबई लोकल से गिर गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

यह घटना डोंबिवली और कलवा के बीच हुई है। यहां पर लोकल ट्रेन यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी। महिला ट्रेन के गेट के पास लटकी हुई थी और सफर कर रही थी। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ट्रेन खड़ी हुई थी और इसी बीच यह हादसा हो गया। महिला ट्रेन से गिरकर ट्रैक के बगल में जा गिरी।

हालांकि, महिला बाल-बाल बच गई और ज्यादा चोट नहीं लगी। कई महिलाएं पैदल ही ट्रेन से उतरकर स्टेशन की तरफ बढ़ने लगीं। बता दें कि यह पहला मामला नहीं है, जब मुंबई लोकल से कोई यात्री नीचे गिरा हो। समय-समय पर ऐसी घटनाएं सामने आती रही हैं।

ठाणे रेलवे पुलिस स्टेशन के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर धर्मेंद्र विष्णु अवारे ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, "वीडियो के बारे में जानकारी मांगी गई थी। मुंब्रा और दिवा के बीच सिग्नल की वजह से लोकल ट्रेन रुकी हुई थी तब एक महिला गिर गई। ऐसा लगता है कि बहुत भीड़ होने की वजह से यह घटना हुई। हालांकि, ठाणे रेलवे पुलिस स्टेशन में इस घटना की रिपोर्ट नहीं की गई है।"

वायरल वीडियो में ट्रेन के गेट पर बड़ी संख्या में यात्री लटके हुए हैं। वे जैसे ही महिला नीचे गिरी, सब उसकी तरफ देखने लगे। इस बीच, एक महिला ने दौड़कर लोकल के ड्राइवर को भी इसकी जानकारी दी।

इससे पहले, पिछले महीने मुंबई में 62 वर्षीय दिव्यांग व्यक्ति को कथित रूप से एक सहयात्री द्वारा विवाद के बाद चलती लोकल ट्रेन से धक्का दिए जाने के कारण मौत हो गई थी। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना अपराह्न करीब 1:22 बजे माहिम और बांद्रा रेलवे स्टेशनों के बीच चर्चगेट से बोरीवली जा रही लोकल ट्रेन में हुई।

बांद्रा जीआरपी के अधिकारी के अनुसार, मृतक की पहचान सांताक्रूज (पूर्व) निवासी केजीटन पाल डेनिस पिरिस के रूप में हुई है। आरोप है कि दिव्यांग यात्रियों के लिए आरक्षित डिब्बे में बैठने को लेकर हुए विवाद के बाद 48 वर्षीय अमजद सफरीद्दीन शेख ने पिरिस को चलती ट्रेन से बाहर धक्का दे दिया था।

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें
Hindi Newsमहाराष्ट्र न्यूज़मुंबई लोकल से नीचे गिर गई महिला, भारी भीड़ की वजह से हुआ हादसा; VIDEO वायरल