Hindi Newsमहाराष्ट्र न्यूज़Who is Rahman dacoit looted Mumbai Mahayuti powerful alliance Shinde Uddhav
कौन है रहमान डकैत जिसने मुंबई को लूटा? महायुति तो धुरंधर गठबंधन; शिंदे का उद्धव पर निशाना

कौन है रहमान डकैत जिसने मुंबई को लूटा? महायुति तो धुरंधर गठबंधन; शिंदे का उद्धव पर निशाना

संक्षेप:

अविभाजित शिवसेना के बीएमसी में लंबे समय सत्ता में रहने की ओर परोक्ष तौर पर इशारा करते हुए शिंदे ने कहा, ‘यह रहमान डकैत कौन है जिसने मुंबई के खजाने को लूटा? मैं निजी हमले नहीं करता, लेकिन ऐसे कई रहमान डकैत आए और चले गए।'

Dec 14, 2025 09:34 pm ISTNiteesh Kumar भाषा
share Share
Follow Us on

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने फिल्म धुरंधर के पात्र का जिक्र करते हुए उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुंबई के खजाने को लूटने वाले रहमान डकैत को धुरंधर महायुति गठबंधन की ओर से उचित जवाब दिया जाएगा। यह ताजा हमला नगर निगमों के चुनाव से ठीक पहले हुआ है जिसके तहत बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) के लिए भी चुनाव होना है। राज्य विधानमंडल में पिछले सप्ताह के प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान, शिंदे ने विधान परिषद में उद्धव ठाकरे की कम उपस्थिति को लेकर उन पर निशाना साधने के लिए शायरी और व्यंग्य का इस्तेमाल किया। उसे उन्होंने हिंदुत्व विचारधारा के साथ विश्वासघात करार दिया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:महायुति में शामिल पर RSS से परहेज, संघ के कार्यक्रम से अजित पवार की दूरी

अविभाजित शिवसेना के बीएमसी में लंबे समय सत्ता में रहने की ओर परोक्ष तौर पर इशारा करते हुए शिंदे ने कहा, ‘यह रहमान डकैत कौन है जिसने मुंबई के खजाने को लूटा? मैं निजी हमले नहीं करता, लेकिन ऐसे कई रहमान डकैत आए और चले गए। यह धुरंधर महायुति उन्हें करारा जवाब देगा। अभी की महायुति तो बस ट्रेलर है- असली पिक्चर अभी बाकी है।’ महायुति में भाजपा, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शामिल हैं। महायुति सरकार की कल्याणकारी पहलों को गिनाते हुए शिंदे ने सीबीएसई सिलेबस में छत्रपति शिवाजी महाराज पर 21 पन्नों का पाठ शामिल करने के लिए शिक्षा मंत्री की प्रशंसा की।

एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर जमकर साधा निशाना

उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि दूसरों के बारे में बुरा बोलने से किसी का चरित्र अच्छा नहीं होता। शिंदे ने शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे की हिंदुत्व विरासत का उल्लेख करते हुए कहा, ‘जो व्यक्ति सत्ता के लिए विश्वास और विचारधारा का सौदा करता है, वह सच्चा उत्तराधिकारी नहीं हो सकता।’ ठाकरे के हाल ही में उपमुख्यमंत्री पद की संवैधानिकता पर सवाल उठाने पर शिंदे ने कहा, ‘जब मैं मुख्यमंत्री बना तो आपने मुझे गैर-संवैधानिक कहा और मुझे हटाना चाहा। अब आप मुझे उप मुख्यमंत्री के पद से हटाना चाहते हैं।’ सरकारी योजनाओं को पांसा पलटने वाला बताते हुए शिंदे ने कहा कि महायुति आने वाले नगर निगम चुनाव जीतेगी और साबित करेगी कि सहयोगी असली धुरंधर हैं।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar
नीतीश 7 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024 की कवरेज कर चुके हैं। पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।