'ईसाई बन जाओ बीमारियां ठीक हो जाएंगी', महाराष्ट्र में धर्म परिवर्तन करा रहा US नागरिक अरेस्ट

Oct 04, 2025 03:00 pm ISTAmit Kumar पीटीआई, ठाणे
share

गिरफ्तार किए गए अमेरिकी नागरिक की पहचान जेम्स वॉटसन (58) के रूप में गुई है। इसके अलावा, वसई के निवासी सायनाथ गणपति सर्पे (42), और मनोज कोल्हा (35) को भी गिरफ्तार किया गया है।

'ईसाई बन जाओ बीमारियां ठीक हो जाएंगी', महाराष्ट्र में धर्म परिवर्तन करा रहा US नागरिक अरेस्ट

महाराष्ट्र के थाणे जिले के एक गांव में कथित तौर पर स्थानीय लोगों को ईसाई धर्म में परिवर्तन कराने की कोशिश करने के आरोप में शनिवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें एक अमेरिकी नागरिक भी शामिल है। पुलिस ने यह कार्रवाई एक ग्रामीण की शिकायत के आधार पर की, जिसमें दावा किया गया था कि आरोपियों ने भिवंडी के चिम्बीपाडा क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक व्यक्ति के घर के बाहर सभा आयोजित की थी।

पुलिस के अनुसार, प्राथमिक सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) में कहा गया है कि इस सभा में पुरुषों, महिलाओं और बच्चों को ईसाई धर्म से संबंधित किताबें वितरित की गईं और प्रार्थनाएं की गईं। आरोपियों ने कथित तौर पर ग्रामीणों से कहा कि धर्म परिवर्तन करने से उनकी बीमारियां ठीक हो जाएंगी।

गिरफ्तार किए गए अमेरिकी नागरिक की पहचान जेम्स वॉटसन (58) के रूप में गुई है। इसके अलावा, वसई के निवासी सायनाथ गणपति सर्पे (42), और मनोज कोल्हा (35) को भी गिरफ्तार किया गया है। सभा मनोज कोल्हा के घर के बाहर आयोजित की गई थी।

पुलिस ने इन तीनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 299 (भारत के किसी भी वर्ग के नागरिकों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कार्य), धारा 302 (किसी व्यक्ति की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से शब्दों का प्रयोग), विदेशी नागरिक अधिनियम, और महाराष्ट्र मानव बलि और अन्य अमानवीय, दुष्ट और अघोरी प्रथाओं और काला जादू निवारण और उन्मूलन अधिनियम, 2013 की अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

स्थानीय पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है। अधिकारी ने बताया कि वे इस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके।

बता दें कि ये पहला मौका नहीं है जब इस तरह का मामला सामने आया है। इससे पहले इसी साल जुलाई में भी पुणे के पिंपरी-चिंचवड क्षेत्र में अमेरिकी नागरिक और उसके सहयोगी को एक स्थानीय निवासी को वित्तीय सहायता का लालच देकर ईसाई धर्म में परिवर्तन के लिए प्रेरित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के अनुसार, इस घटना में एक नाबालिग भी शामिल था, जिसे बाद में उसके माता-पिता को सौंप दिया गया।

Amit Kumar

लेखक के बारे में

Amit Kumar

डिजिटल पत्रकारिता की बदलती लहरों के बीच समाचारों की तह तक जाने की ललक अमित कुमार को इस क्षेत्र में खींच लाई। समकालीन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर पैनी नजर रखने के साथ-साथ अमित को जटिल विषयों के गूढ़ विश्लेषण में गहरी रुचि है। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के रहने वाले अमित को मीडिया जगत में एक दशक का अनुभव है। वे पिछले 4 वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


अमित न केवल समाचारों के त्वरित प्रकाशन में माहिर हैं, बल्कि वे खबरों के पीछे छिपे 'क्यों' और 'कैसे' को विस्तार से समझाने वाले एक्सप्लेनर लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं। डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों, जैसे कि कीवर्ड रिसर्च, ट्रेंड एनालिसिस और एआई-असिस्टेड कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन को वे बखूबी समझते हैं। उनकी पत्रकारिता की नींव 'फैक्ट-चेकिंग' और सत्यापन पर टिकी है। एक मल्टीमीडिया पत्रकार के तौर पर अमित का सफर देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ रहा है। उन्होंने अमर उजाला, वन इंडिया, इंडिया टीवी और जी न्यूज जैसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है।


अमित ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से जनसंचार में मास्टर डिग्री हासिल की है। उन्होंने यूनिसेफ और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से हेल्थ जर्नलिज्म का सर्टिफिकेशन भी प्राप्त किया है। एआई-असिस्टेड कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन और एडिटोरियल प्लानिंग में उनकी विशेषज्ञता उन्हें आज के आधुनिक न्यूज रूम के लिए एक अनिवार्य स्तंभ बनाती है। पेशेवर जीवन से इतर, अमित एक जुनूनी घुमक्कड़ हैं जिन्हें हार्डकोर ट्रेकिंग और फोटोग्राफी का शौक है, साथ ही वे ऐतिहासिक और वास्तविक जीवन पर आधारित सिनेमा देखने के भी शौकीन हैं।

और पढ़ें