ट्रेनिंग में हिंदू देवी-देवताओं के बारे में करते थे अपमानजनक कमेंट्स, TCS कांड में नया खुलासा

Madan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, नासिक
Follow us on Google News
share

सूत्रों के अनुसार, जब ट्रेनिंग होती थी, उस समय भी आरोपी हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां करते थे। जब कर्मचारी को इससे परेशानी होती थी और वह एचआर मैनेजर निदा खान उनसे संपर्क करती और धीरे-धीरे अपने भरोसे में ले लेती।

ट्रेनिंग में हिंदू देवी-देवताओं के बारे में करते थे अपमानजनक कमेंट्स, TCS कांड में नया खुलासा

TCS Nashik Case: आईटी दिग्गज कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) की नासिक ब्रांच में धर्मांतरण की कोशिशों और यौन उत्पीड़न के मामले ने लोगों को चौंका दिया है। दफ्तर में काम करने वाले कई कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है और पुलिस एचआर को पकड़ने की कोशिश में लगी है। विशेष जांच दल (एसआईटी) इस मामले की जांच कर रहा है। एनडीटीवी ने पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया है कि एक पूरे नेटवर्क का पता चला है जिसमें न सिर्फ कर्मचारी, बल्कि वरिष्ठ एचआर मैनेजर तक शामिल थे। इसमें आरोपी ट्रेनिंग के दौरान हिंदू देवी-देवताओं पर अपमानजनक टिप्पणियां भी करते थे।

आरोपी ट्रेनिंग टीम का हिस्सा होते थे और उनके पास आने वाले नए कर्मचारियों की पूरी जानकारी रहती थी। वह ऐसे लोगों को टारगेट करते थे, जोकि आर्थिक रूप से कमजोर होते थे या फिर उनके परिवार में कोई दिक्कत होती थी। ऐसे लोग इन आरोपियों के रडार पर रहते थे। मामले में खुलासा हुआ है कि जब ट्रेनिंग होती थी, उस समय भी आरोपी हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां करते थे। जब कर्मचारी को इससे परेशानी होती थी और वह एचआर मैनेजर निदा खान उनसे संपर्क करती और धीरे-धीरे अपने भरोसे में ले लेती। इसके बाद, कर्मचारी को अपनी लाइफस्टाइल बदलने और पहनावे की आदत को बदलने को कहा जाता।

जांच में सामने आया है कि एक बार कर्मचारी जोकि आरोपियों की टारगेट थी, वह इतनी ज्यादा इन लोगों से प्रभावित हो गई थी कि अपने घर परिवार में हिंदू देवी-देवताओं की सभी तस्वीरों को हटा दिया और परिवार के सदस्यों से खूब लड़ाई भी की। पूरे प्रकरण में जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया या है, उनमें से कुछ नाम, शफी शेख, आसिफ अंसारी, शाहरुख कुरैशी आदि हैं। जांच में पुलिस को वॉट्सऐप ग्रुप का भी पता चला है, जिसमें आरोपी टारगेट पर चर्चा करते थे। इसके अलावा, यौन उत्पीड़न और धर्म परिवर्तन के मामले में गिरफ्तार आरोपियों के बैंक खातों को खंगाला जा रहा है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या उन्हें अवैध गतिविधियों को अंजाम देने के लिए पैसे मिले थे। सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

एसआईटी कर रही मामले की जांच

इस हफ्ते की शुरुआत में, पुलिस ने आठ महिला कर्मचारियों की शिकायतों की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था। शिकायतकर्ताओं ने अपने वरिष्ठ सहकर्मियों पर उनका मानसिक और यौन उत्पीड़न करने तथा मानव संसाधन विभाग पर उनकी शिकायतों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए कर्मचारियों की पहचान दानिश शेख, तौसीफ अत्तार, रजा मेमन, शाहरुख कुरैशी, शफी शेख, आसिफ आफताब अंसारी और महिला प्रबंधक (संचालन) के रूप में हुई है, जिन्हें इस मामले के सामने आने के बाद में सस्पेंड कर दिया गया था।

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें