फोटो गैलरी

Hindi News महाराष्ट्रयुवा विधायक को यूथ कांग्रेस के कार्यक्रम में ही नहीं मिला निमंत्रण, MLA ने सोनिया गांधी से की पार्टी अध्यक्ष की शिकायत

युवा विधायक को यूथ कांग्रेस के कार्यक्रम में ही नहीं मिला निमंत्रण, MLA ने सोनिया गांधी से की पार्टी अध्यक्ष की शिकायत

महाराष्ट्र विकास अघाड़ी (एमवीए) के सहयोगियों के साथ कांग्रेस की जुबानी लड़ाई तो जारी है ही, अब कांग्रेस के भीतर गंभीर अंदरूनी कलह भी खुलकर सामने आ रही है। कांग्रेस के बांद्रा विधायक जीशान...

युवा विधायक को यूथ कांग्रेस के कार्यक्रम में ही नहीं मिला निमंत्रण, MLA ने सोनिया गांधी से की पार्टी अध्यक्ष की शिकायत
लाइव हिन्दुस्तान टीम,मुंबई।Thu, 17 Jun 2021 02:36 PM
ऐप पर पढ़ें

महाराष्ट्र विकास अघाड़ी (एमवीए) के सहयोगियों के साथ कांग्रेस की जुबानी लड़ाई तो जारी है ही, अब कांग्रेस के भीतर गंभीर अंदरूनी कलह भी खुलकर सामने आ रही है। कांग्रेस के बांद्रा विधायक जीशान सिद्दीकी ने मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप के खिलाफ पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को पत्र लिखा है।

बांद्रा पूर्व निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले सिद्दीकी जगताप से नाराज हैं। उन्होंने कहा है कि उन्हें अपने निर्वाचन क्षेत्र में युवा कांग्रेस समारोह के लिए आमंत्रित नहीं किया गया। मुंबई कांग्रेस ने बीकेसी में कोविड टूलकिट के वितरण की व्यवस्था की थी।

इस कार्यक्रम में मंत्रियों और पार्टी के अन्य नेताओं को आमंत्रित किया गया था, जीशान को आमंत्रित नहीं किया गया था। जीशान खेमे के करीबी सूत्रों ने हालांकि कहा कि यह एकमात्र कारण नहीं है कि 27 वर्षीय विधायक जगताप से नाराज हैं। हाल ही में, मुंबई कांग्रेस ने पार्टी के चार कार्यकर्ताओं को वापस पार्टी में शामिल किया। जीशान ने 2019 के विधानसभा चुनाव में इन कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत की थी। जीशान ने अपने पत्र में मुंबई के अध्यक्ष के रूप में जगताप की कार्यशैली पर सवाल उठाया है।

जीशान से उनका पक्ष जानने के की कोशिश की गई, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सकी। जगताप ने सिद्दीकी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, "मैंने राजनीति में 40 साल बिताए हैं और वह भी केवल कांग्रेस पार्टी में। जीशान 27 साल के युवा हैं। मैंने पार्टी के मुंबई अध्यक्ष के रूप में पदभार संभालने के बाद से कभी भी पार्टी में किसी के हित के खिलाफ काम नहीं किया। हालांकि, कांग्रेस एक लोकतांत्रिक पार्टी है। यहां सभी को अपने विचार व्यक्त करने और सोनिया गांधी और राहुल गांधी तक पहुंचने का अधिकार है।"

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें