Hindi Newsमहाराष्ट्र न्यूज़woman gives birth to triplets through normal delivery in mumbai doctors in surprise

मुंबई में महिला ने एक साथ तीन बच्चों को बिना ऑपरेशन के दिया जन्म, दुर्लभ है मामला; डॉक्टर भी हैरान

मुंबई में एक 32 वर्षीय महिला ने 3 बच्चों को सामान्य डिलिवरी के तहत जन्म दिया है। आमतौर पर ऐसे मामलों में बच्चों का सिजेरियन ऑपरेशन के तहत होता रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि यह केस दुर्लभ है क्योंकि...

Surya Prakash हिन्दुस्तान टाइम्स, मुंबईWed, 8 Sep 2021 07:12 PM
share Share
Follow Us on

मुंबई में एक 32 वर्षीय महिला ने 3 बच्चों को सामान्य डिलिवरी के तहत जन्म दिया है। आमतौर पर ऐसे मामलों में बच्चों का सिजेरियन ऑपरेशन के तहत होता रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि यह केस दुर्लभ है क्योंकि महिला ने 35वें सप्ताह में बच्चों को एकदम नॉर्मल डिलिवरी के तहत जन्म दिया है और तीनों ही स्वस्थ हैं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली महिला गृहिणी है और उसका पति मजदूरी करता है। महिला प्रेगनेंट हो गई थी, लेकिन जून महीने तक उसने किसी भी डॉक्टर की सलाह नहीं ली। दरअसल कोरोना संकट के चलते लगे लॉकडाउन के दौर में वे अपने गांव चले गए थे और हाल ही में वापस जून में ही भिवंडी वापस लौटे।

महिला की डिलिवरी कराने वालीं डॉक्टर हुमैरा शेख ने कहा, 'हम उसका लगातार फॉलोअप ले रहे थे। वह जांच के लिए जब आई थीं, तब से ही हम पूरा चेकअप कर रहे थे। यहां तक कि सिजेरियन की तैयारी भी कर रखी थी।' यही नहीं महिला के शरीर में खून की कमी पाई गई थी। इसके चलते कुछ रक्त भी चढ़ाया गया था। मंगलवार को महिला ने देर रात पेट में दर्द की शिकायत की। इसके बाद तुरंत उसे अस्पताल लेकर आया गया। डॉ. हुमैरा शेख ने कहा कि हमने जब शुरुआती चेकअप किया तो पता चला कि ऑपरेशन की जरूरत ही नहीं है और नॉर्मल डिलिवरी हो सकती है। 

बच्चों का वजन है कम, पर स्वास्थ्य में कोई दिक्कत नहीं

डॉ. शेख ने बताया कि हमने ऑपरेशन के लिए भी तैयारी कर रखी थी। पहले बच्चे के पैदा होने के बाद महिला को ऑपरेशन थिएटर में ले जाया गया था। लेकिन दूसरे बच्चे की भी तुरंत ही नॉर्मल डिलिवरी हो गई। हालांकि तीसरा बच्चा महिला के पेट में आड़ा था। इसके चलते कुछ समस्या पैदा हुई, लेकिन पर्याप्त स्पेस होने के चलते उसकी भी नॉर्मल डिलिवरी हो गई। डॉक्टर ने कहा कि तीनों ही बच्चे स्वस्थ हैं, लेकिन उनका वजन कम है। महिला दो बेटों और एक बेटी को जन्म दिया है। तीनों का वजन क्रमश: 1.7kg, 1.8kg और 1.9 kg है। डॉक्टर ने कहा कि भले ही बच्चों का वजन कम है, लेकिन किसी को भी सांस लेने में कोई परेशानी नहीं है और उनका श्वसन तंत्र पूरी तरह से ठीक है।

8,000 में से एक केस में ही होती है नॉर्मल डिलिवरी

एक्सपर्ट्स के मुताबिक तीन बच्चों के जन्म के मामलों में 8,000 में से कोई एक ही केस ऐसा होता है, जब डिलिवरी नॉर्मल होती है। मुंबई स्थित स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. जतिंदर कौर ने कहा कि तीन बच्चों का सामान्य डिलिवरी से जन्म लेना और वह भी 35 सप्ताह में एक दुर्लभ बात है। ऐसा मुश्किल ही होता है। कौर ने अपने 15 साल के करियर में एक ही बार तीन बच्चों की डिलिवरी कराई है। हालांकि वह डिलिवरी भी ऑपरेशन से ही हुई थी।

अगला लेखऐप पर पढ़ें