Maharashtra Coronavirus Cases: महाराष्ट्र में कोरोना के नए मामलों में आई कमी, करीब 25 हजार लोग संक्रमित

लाइव हिन्दुस्तान, मुंबई
Follow us on Google News
share

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के नए मामलों में बीते दिन की तुलना में कुछ कमी आई है। सोमवार शाम को सामने आए आंकड़ों के अनुसार, राज्य में 24,645 कोरोना के मामले मिले हैं, जबकि रविवार को 30 हजार से ज्यादा...

maharashtra coronavirus cases

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के नए मामलों में बीते दिन की तुलना में कुछ कमी आई है। सोमवार शाम को सामने आए आंकड़ों के अनुसार, राज्य में 24,645 कोरोना के मामले मिले हैं, जबकि रविवार को 30 हजार से ज्यादा मरीज पाए गए थे।

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सोमवार को सामने आए कोरोना केसों की वजह से राज्य में 25 लाख से ज्यादा कुल मामले हो गए हैं। महाराष्ट्र में 58 और मरीजों की मौत हो गई है, जिसके बाद कुल मृतकों का आंकड़ा 53,457 पर पहुंच गया है। रविवार को राज्य में 30,535 मामले सामने आए थे।

कोरोना बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 2,234,330 पहुंच गई है। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भी कोरोना के नए मामलों में कमी आई है। आज कुल 3262 मामले मिले हैं। इसकी वजह से कुल संख्या बढ़कर 3,66,000 हो गई है। शहर में दस और लोगों ने बीमारी से दम तोड़ दिया है।

वहीं, महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस के 2,195 नए मामले सामने आने के बाद जिले में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,88,444 हो गई है। अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस के कारण पांच और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 6,382 हो गई। ठाणे में संक्रमण के कारण मृत्युदर 2.23 प्रतिशत है। अधिकारी ने बताया कि जिले में अब तक 2,66,557 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं और संक्रमितों के ठीक होने की दर 92.41 प्रतिशत है। जिले में अभी 15,505 लोगों का वायरस संबंधी इलाज चल रहा है।

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari
लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी को मीडिया में नौ साल से अधिक का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में यह दूसरी पारी है और बतौर चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले आजतक समेत अन्य ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। राजनीतिक विषयों पर लिखने में अधिक रुचि है। मदन ने नेशनल, इंटरनेशनल, स्पोर्ट्स, यूटीलिटी, एजुकेशन समेत विभिन्न बीट्स में काम किया है। खाली समय में नई जगहें घूमना, लॉन टेनिस, क्रिकेट खेलना पसंद है। और पढ़ें
Hindi Newsमहाराष्ट्र न्यूज़महाराष्ट्र में कोरोना केस में आई कमी, करीब 25 हजार लोग संक्रमित