सावरकर ने अंग्रेजों को लिखी थी चिट्ठी, कहा था- सर, मैं आपका नौकर रहना चाहता हूं; राहुल गांधी का तीखा हमला
राहुल ने कहा कि जब सावरकर जी ने माफीनामे पर हस्ताक्षर किए तो उसका कारण डर था। अगर वह डरते नहीं तो वह कभी हस्ताक्षर नहीं करते। इससे उन्होंने गांधी और उस वक्त के नेताओं के साथ धोखा किया।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सावरकर पर अंग्रेजों की मदद करने का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने (सावरकर) अंग्रेजों को चिट्ठी लिखकर कहा कि सर, मैं आपका नौकर रहना चाहता हूं। राहुल गांधी ने सावरकर की अंग्रेजों को लिखी चिट्ठी भी दिखाई। उन्होंने कहा, ''यह मेरे लिए सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट है। इसमें सावरकर जी की चिट्ठी है, जिसमें उन्होंने अंग्रेजों को लिखा है कि सर, मैं आपका नौकर रहना चाहता हूं। यह मैंने नहीं, सावरकर जी ने लिखा है। यदि देवेंद्र फडणवीस जी इसे देखना चाहते हैं तो पढ़ सकते हैं। सावरकर जी ने अंग्रेजों की मदद की।'' कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि सावरकर ने महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और सरदार पटेल के साथ धोखा किया।
'एक तरफ गांधी तो दूसरी ओर सावरकर की विचारधारा'
राहुल गांधी ने यह दावा भी किया, ''जब सावरकर जी ने माफीनामे पर हस्ताक्षर किए तो उसका कारण डर था। अगर वह डरते नहीं तो वह कभी हस्ताक्षर नहीं करते। इससे उन्होंने महात्मा गांधी और उस वक्त के नेताओं के साथ धोखा किया।'' उन्होंने कहा कि देश में एक तरफ महात्मा गांधी की विचारधारा है और दूसरी सावरकर से जुड़ी विचारधारा है। भाजपा के एक नेता के बयान में बारे में पूछे जाने पर राहुल गांधी ने कहा, ''अगर सरकार को लगता है कि यात्रा से देश को नुकसान हो रहा है तो 'भारत जोड़ो यात्रा' को रोक दे।'' पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया था कि सावरकर ने खुद पर एक अलग नाम से एक किताब लिखी थी और बताया था कि वह कितने बहादुर थे। गांधी ने कहा था कि वह अंग्रेजों से पेंशन लेते थे, उनके लिए काम करते थे और कांग्रेस के खिलाफ काम करते थे। इसके बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट पर निशाना साधा था।
सावरकर के पोते का पलटवार- दर्ज करवाएंगे शिकायत
विनायक दामोदर सावरकर के पोते रंजीत सावरकर ने कहा है कि वह महान स्वतंत्रता सेनानी का 'अपमान' करने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ मुंबई के शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा, "यह पहली बार नहीं है जब राहुल गांधी और कांग्रेस ने सावरकर का अपमान किया है, अतीत में उन्होंने सावरकर का अपमान किया है, इसलिए मैंने शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन में राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज करने का फैसला किया है।" उन्होंने कहा कि कांग्रेस वोट बैंक की राजनीति खेलने की कोशिश कर रही है और इसका इस्तेमाल करती है।
उद्धव ठाकरे बोले- राहुल की टिप्पणी नहीं करते स्वीकार
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि उनकी पार्टी सावरकर का बहुत सम्मान करती है और वह स्वतंत्रता सेनानी पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणी को स्वीकार नहीं करते हैं। ठाकरे ने यह भी पूछा कि केंद्र ने सावरकर को भारत रत्न क्यों नहीं दिया। उन्होंने कहा, "हम सावरकर पर राहुल गांधी की टिप्पणी का अनुमोदन नहीं करते हैं। वीर सावरकर के लिए हमारे मन में बहुत सम्मान और विश्वास है और इसे मिटाया नहीं जा सकता।" उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट ने महा विकास अघाड़ी के हिस्से के रूप में कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के साथ गठबंधन किया है। उनके बेटे और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने पिछले हफ्ते राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ी यात्रा में भाग लिया था।
लेखक के बारे में
Madan Tiwariलखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।
यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।
मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।
विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस


