उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि हुईं कोरोना संक्रमित, 11 मार्च को ली थी वैक्सीन की पहली डोज

हिन्दुस्तान , मुंबई
Follow us on Google News
share

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य के बाद उनकी पत्नी रश्मि ठाकरे भी कोविड-19 से संक्रमित हो गई हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी ने 11 मार्च को...

rashmi thackeray  uddhav thackeray

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य के बाद उनकी पत्नी रश्मि ठाकरे भी कोविड-19 से संक्रमित हो गई हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी ने 11 मार्च को मुंबई के जेजे अस्पताल में कोरोना टीके की पहली खुराक ली थी। कोविड-19 जांच में वह सोमवार रात को संक्रमित पाई गईं। उन्हें मुख्यमंत्री के सरकारी निवास ‘वर्षा’ में आइसोलेशन पर रखा गया है। पर्यटन मंत्री और उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने दो दिन पहले ही बताया था कि वह जांच में संक्रमित पाए गए हैं।

बीएमसी के अधिकारियों ने बताया कि रविवार को उनकी ओर से आदित्य ठाकरे के संपर्क में आए सभी लोगों का टेस्ट किया गया था। इसमें उनकी मां रश्मि ठाकरे पॉजिटिव पाई गई हैं। 11 मार्च को ही सीएम उद्धव ठाकरे  ने पत्नी और मां के साथ जेजे अस्पताल में जाकर कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगवाया था। उन्होंने कोवैक्सीन की डोज ली थी। रश्मि ठाकरे को कोरोना के मामूली लक्षण हैं। बीएमसी ने बताया कि सीएम आवास पर तैनात सुरक्षाकर्मियों और स्टाफ का भी कोरोना टेस्ट किया गया है, लेकिन सभी निगेटिव पाए गए हैं। बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना की लहर थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार को एक बार फिर से राज्य में 28,000 से ज्यादा केस सामने आए हैं। सोमवार को 24,000 केस मिलने पर कुछ राहत महसूस की गई थी, लेकिन एक बार फिर से चिंताएं बढ़ गई हैं।

महाराष्ट्र में एक दिन में कोरोना से 132 मौतें: मंगलवार को सूबे में 28,699 नए केस मिले हैं। इस तरह से राज्य में एक्टिव केसों का आंकड़ा 2.3 लाख के पार पहुंच गया है। महाराष्ट्र में मृतकों की संख्या 132 रही। इस साल यह पहला मौका है, जब राज्य में एक ही दिन में इतने लोगों की मौत हो गई। इस महीने के 23 दिनों में अब तक महाराष्ट्र में कोरोना के चलते 1,435 मौतें हो गई हैं। इससे पहले फरवरी में 1,072 लोगों की मौत हुई थी। महाराष्ट्र में मुंबई के अलावा पुणे और नागपुर जैसे शहर भी चिंता का कारण बने हुए हैं। इस बीच बीएमसी ने होली को लेकर आदेश दिया है कि सार्वजनिक स्थानों पर त्योहार नहीं मनाया जाएगा। सभी अपने घरों में ही होली मनाएं।

Surya Prakash

लेखक के बारे में

Surya Prakash

दुनियादारी में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। समकालीन राजनीति पर लिखने के अलावा सामरिक मामलों, रणनीतिक संचार और सभ्यतागत प्रश्नों के अध्ययन में रुचि रखते हैं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रायबरेली के रहने वाले सूर्यप्रकाश को पत्रकारिता जगत में करीब डेढ़ दशक का अनुभव है। 10 वर्षों से ज्यादा समय से डिजिटल मीडिया में कार्यरत हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय एवं राज्यों से संबंधित खबरों का संपादन करते हैं एवं डेस्क इंचार्ज के तौर पर भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। समाचारों के त्वरित प्रकाशन से लेकर विस्तृत अध्ययन के साथ एक्सप्लेनर आदि में भी रुचि रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज प्रकाशित करने और खबरों के अंदर की खबर को विस्तार से समझाने में रुचि रखते हैं। हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को समझते हैं और उसके अनुसार ही पाठकों को खबरें देने के लिए तत्परता रखते हैं।


अकादमिक योग्यता: एक तरफ डेढ़ दशक का सक्रिय पत्रकारिता करियर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ सूर्यप्रकाश अकादमिक अध्ययन में भी गहरी दिलचस्पी रखते रहे हैं। पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन और मास्टर्स की पढ़ाई के साथ ही 'हाइब्रिड वारफेयर में मीडिया के इस्तेमाल' जैसे महत्वपूर्ण एवं उभरते विषय पर पीएचडी शोध कार्य भी किया है। पत्रकारिता, समाज, साहित्य में रुचि के अलावा वारफेयर में मीडिया के प्रयोग पर भी गहरा अध्ययन किया है। इसी कारण डिफेंस स्टडीज जैसे गूढ़ विषय में भी वह रुचि रखते हैं। इस प्रकार सूर्यप्रकाश का एक लंबा पेशेवर अनुभव रहा है तो वहीं गहरी अकादमिक समझ भी रही है।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय महत्व के समाचारों में गहरी दिलचस्पी रखते हैं तो वहीं नैरेटिव वारफेयर के बारे में भी गहरा अध्ययन है। खबरों के अंदर की खबर क्या है और किसी भी समाचार के मायने क्या हैं? ऐसी जरूरी चीजों को पाठकों तक पहुंचाने में भी रुचि रखते हैं। लाइव हिन्दुस्तान में बीते 5 सालों से जुड़े हैं और गुणवत्तापूर्ण समाचार देने की मुहिम को बल प्रदान किया है। सूर्यप्रकाश को पाठकों की पसंद को समझने और उसके अनुसार समाचारों के प्रस्तुतिकरण में भी महारत हासिल है। कठिन विषयों को सरल शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने की रुचि है और इसी कारण एक्सप्लेनर आदि भी लिखते हैं।

और पढ़ें
Hindi Newsमहाराष्ट्र न्यूज़उद्धव की पत्नी रश्मि हुईं कोरोना संक्रमित, 11 मार्च को ली थी वैक्सीन