फोटो गैलरी

Hindi News महाराष्ट्रसामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे को अस्पताल से मिली छुट्टी, सीने में दर्द की शिकायत के बाद हुए थे भर्ती

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे को अस्पताल से मिली छुट्टी, सीने में दर्द की शिकायत के बाद हुए थे भर्ती

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे को शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। अन्ना हजारे पुणे के एक अस्पताल में भर्ती थे। अस्पताल प्रशासन ने बताया है कि सीने में दर्द की शिकायत के बाद अन्ना हजारे को...

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे को अस्पताल से मिली छुट्टी, सीने में दर्द की शिकायत के बाद हुए थे भर्ती
लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीFri, 26 Nov 2021 04:55 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे को शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। अन्ना हजारे पुणे के एक अस्पताल में भर्ती थे। अस्पताल प्रशासन ने बताया है कि सीने में दर्द की शिकायत के बाद अन्ना हजारे को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 84 साल के अन्ना हजारे को रुबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया था। हजारे को आज अस्पताल से छोड़ा गया है, उनकी स्थिति अब ठीक है। जांच-पड़ताल के दौरान एक छोटा से ब्लॉकेज भी मिला था। रुबी हॉल क्लिनिक के कार्डियोलॉजिस्ट, डॉक्टर परवेज ग्रांट ने कहा कि उनके एंजीयप्लास्टी या किसी अन्य सर्जरी की जरुरत नहीं है। अन्ना हजारे को चिकित्सकों ने आराम करने की सलाह दी है।

अस्पताल की तरफ से कहा गया है कि विशेषज्ञों की एक टीम ने उनकी पूरी जांच की और ईसीजी टेस्ट भी हुआ। पता चला कि उनके हृदय में रक्त-संचार में मामूली रुकावट आई। हृदय विशेषज्ञों की एक टीम ने हजारे की एंजियोग्राफी की। टीम में मुख्य हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. पी.के. ग्रांट और डॉ. सी.एन. मखले शामिल थे। अस्पताल के मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ. ग्रांट ने कहा, एंजियोग्राम से अन्ना की कोरोनरी धमनी में मामूली रुकावट का पता चला। रुकावट दूर करने की प्रक्रिया सफलतापूर्वक की गई। उन्हें चिकित्सा उपचार की उचित लाइन मिल रही है। अन्ना के अस्वस्थ होने की जानकारी मिलने पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली और कहा, मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें