फोटो गैलरी

Hindi News महाराष्ट्रपालघर में सात साल की बच्ची जीका संक्रमित, जानें कितना खतरनाक है वायरस

पालघर में सात साल की बच्ची जीका संक्रमित, जानें कितना खतरनाक है वायरस

महाराष्ट्र के पालघर में एक सात साल की बच्ची में जीका वायरस की पुष्टि हुई है। यह भारत में अब तक का दूसरा मामला है. इससे पहले पुणे में एक शख्स को संक्रमण हुआ था।

पालघर में सात साल की बच्ची जीका संक्रमित, जानें कितना खतरनाक है वायरस
Ankit Ojhaहिंदुस्तान टाइम्स,मुंबईWed, 13 Jul 2022 07:43 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें


महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक सात साल की बच्ची जीका वायरस से संक्रमित पाई गई है। इससे पहले भारत में पहला मरीज पुणे में जुलाई 2021 में पाया गया था। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि लड़की झाई के आश्रमशाला की रहने वाली है। कहा गया है कि उसका इलाज चल रहा है और संक्रमण को फैलने से रोकने के भी उपाय किए गए हैं। बता दें कि जीका वायरस को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल हैं। यह बीमारी एडीज मच्छर से फैलती है। 

क्या हैं वायरस के लक्षण
जीका वायरस के लक्षण कई तरह के हो सकते हैं। शुरुआत में बुखार, रेशेज, जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द, उल्टी और सिरदर्द शामिल है। कहा जा सकता है कि इसके लक्षण मलेरिया से ही मिलते जुलते हैं। इसका संक्रमण खतरनाक होता है और मरजी को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ सकता है। जानकारों का कहना है कि अगर गर्भवती मां इस वायरस से संक्रमित हो जाती है तो बच्चे में मस्तिष्क दोष पैदा हो सकता है। 

पहली बार बंदरों में मिला था जीका वायरस
आपको जानकर हैरानी होगी कि पहली बार बंदरों में जीका वायरस पाया गया था। WHO के मुताबिक 1947 में युगांडा के एक बंदर में यह वायरस मिला था। इसके बाद मनुष्य भी इस वायरस से प्रभावित होने लगा। इसके लक्षण तो कई बार साधारण होते हैं लेकिन गर्भवती महिला के बच्चे पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है। 

सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल का कहना है कि अगर कोई शख्स एक बार संक्रमित होता है तो उसमें इससे लड़ने की इम्युनिटी विकसित हो जाती है और भविष्य में वह इस संक्रमण से बचा रहता है। इसके लक्षण फ्लू से ही मिलते जुलते हैं। अभी तक जीका का कोई इलाज नहीं है। हालांकि अगर किसी शख्स में संक्रमण पाया जाता हो तो उसको डिहाइड्रेशन से  बचाने के उपाय किए जाते हैं। इसके अलावा बुखार की दवाई दी जाती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें