फोटो गैलरी

Hindi News महाराष्ट्रMumbai Power Cut: मुंबई सेंट्रल मेन लाइन ट्रेन सर्विस शुरू, बिजली सप्लाई शुरू करने की कोशिशें जारी

Mumbai Power Cut: मुंबई सेंट्रल मेन लाइन ट्रेन सर्विस शुरू, बिजली सप्लाई शुरू करने की कोशिशें जारी

मुंबई के कुछ हिस्सों में पावर कट से लोकल से यात्रा करना वाले लाखों यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई सहित अन्य हिस्सों में आज बिजली गुल हो गई। इससे मुंबई...

1/ 2
Commuters waiting for railway to commence after power failure in many parts of mumbai,at Prabhadevi station. Ht photo by Anshuman Poyrekar.
2/ 2Commuters waiting for railway to commence after power failure in many parts of mumbai,at Prabhadevi station. Ht photo by Anshuman Poyrekar.
लाइव हिन्दुस्तान,मुंबई।Mon, 12 Oct 2020 03:12 PM
ऐप पर पढ़ें

मुंबई के कुछ हिस्सों में पावर कट से लोकल से यात्रा करना वाले लाखों यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई सहित अन्य हिस्सों में आज बिजली गुल हो गई। इससे मुंबई लोकल की रफ्तार भी थम सी गई। चर्चगेट से वसई रेलवे स्टेशन के बीच पश्चिम रेलवे की लोकल ट्रेनें ग्रिड फेल होने के कारण बंद हो गई हैं।

Mumbai Power Cut Live Updates:

>> महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बिजली आपूर्ति ठप होने के मामले का जायजा लेने के लिए तत्काल बैठक बुलाई है। ऊर्जा मंत्री नितिन राउत अन्य अधिकारियों के साथ बैठक में हिस्सा लेंगे।

>> महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री नितिन राउत ने कहा, मुंबई, कल्याण, ठाणे, पालघर और नवी मुंबई में सभी आवश्यक सेवाओं को बिजली की आपूर्ति बहाल कर दी गई है। गैर जरूरी सेवाएं को भी बिजली आपूर्ति जल्द ही बहाल कर दी जाएगी।

>> मध्य रेलवे के सीपीआरओ ने बताया, 'हार्बर लाइन पर CSMT-पनवेल के बीच ट्रेनें फिर से शुरू हो गई हैं। हम CSMT- कल्याण, CSMT- कर्जत / कसारा के बीच सेवाओं को बहाल करने की कोशिश कर रहे हैं। मुंबई से लंबी दूरी की ट्रेनों को पुनर्निर्धारित किया गया और आने वाली ट्रेनों को इंटरचेंज पॉइंट्स पर रोका गया।'

>> मुंबई में पावर कट को लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य के बिजली मंत्री नितिन राउत और बीएमसी कमिश्नर से बात की है। सीएम ने जल्द से जल्द स्थिति सामान्य करने का आदेश दिया है।

>> 2 घंटे के बाद मुंबई सेंट्रल मेन लाइन पर ट्रेनों की हावाजाही शुरू हो गई है। अन्य इलाकों में भी आपूर्ति बहाल करने की कोशिशें जारी हैं।

>>महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री नितिन राउत ने कहा- मुंबई-थाणे-कल्याण पावर फेल्योर को दुरुस्त करने के लिए काम चल रहा है। कालवा-पाडघा ट्रांसमिशनल लाइन ट्रिप होने की वजह से थाने-पालघर, न्यू मुंबई की बिजली गुल हो गई। इसी तरह मुंबई-थाने और मुंबई उपनगरीय शहर की बिजली भी चली गई। इसे एक घंटे में ठीक कर लिया जाएगा। बिजली सेवा बहाल होने के बाद हम जांच करेंगे कि आखिर ऐसा क्यों हुआ? 

>> बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) के मुताबिक, अस्पतालों और जंबो सेंटरों में इस समय पावर बैक अप का इस्तेमाल किया जा रहा है जहां कोरोना मरीज वेंटिलेटर पर या आईसीयू में हैं। सभी अस्पतालों को जनरेटर चलाने के लिए अगले आठ घंटों के लिए डीजल की पर्याप्त आपूर्ति की व्यवस्था करने के लिए बीएमसी के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विभाग के परिवहन गैरेज से संपर्क करने के लिए कहा गया है।

>> मुंबई में बिजली कटने से लोग परेशान हैं। इस बीच फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

>> टाटा पावर की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, सुबह 10.10 बजे MSETCL के कलावा में एक साथ सबस्टेशन में ट्रिपिंग हुई। खारघर मुंबई ट्रांसमिशन सिस्टम में खराबी के कारण बिजली की आपूर्ति बंद हो गई। 3 हाइड्रो इकाइयों और ट्रॉम्बे इकाइयों से सप्लाइ लाने के लिए बहाली का कार्य प्रगति पर है।

>> महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री नितिन राउत ने कहा कि महाराष्ट्र इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन कंपनी 400KV कलवा-पडगा एमआईएस सेंटर में रखरखाव का काम कर रही है। राउत ने कहा, "जब मुंबई और ठाणे क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति को प्रभावित करने का काम चल रहा था, तब तकनीकी गड़बड़ी हुई थी," उन्होंने कहा कि आपूर्ति 45 मिनट में बहाल होने की उम्मीद है।

>>  मुंबई में राज्य सरकार द्वारा संचालित BEST, अडानी इलेक्ट्रिसिटी और टाटा पावर सहित कई ऑपरेटर बिजली सप्लाई का काम देखते हैं।

>>  सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, मुंबई को बिजली की आपूर्ति करने वाले लाइनों और ट्रांसफार्मर (कलावा-पद्घे और खार्गर आईसीटी) सिस्टम में ट्रिपिंग हुई है। इससे मुंबई और उपनगरों में आपूर्ति प्रभावित हो गई है। एक अधिकारी ने कहा है कि बहाली की प्रक्रिया चल रही है। सूत्रों ने कहा है कि टाटा पावर की बिजली आपूर्ति में खराबी के कारण शहर में बिजली की आपूर्ति बाधित है।

अधिकारियों का अनुमान है कि 45 मिनट से एक घंटे तक में बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी। मुंबई और पड़ोसी क्षेत्रों को प्रभावित करने वाले कलावा में केंद्रीय ग्रिड फेल होने से ऐसी स्थिति बनी है।

 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें