Picture of Criminal with CM Eknath Shinde Sanjay Raut called Gunda Raj सीएम एकनाथ शिंदे के साथ 'क्रिमिनल' की तस्वीर, संजय राउत ने बताया गुंडा राज, Maharashtra Hindi News - Hindustan
Hindi Newsमहाराष्ट्र न्यूज़Picture of Criminal with CM Eknath Shinde Sanjay Raut called Gunda Raj

सीएम एकनाथ शिंदे के साथ 'क्रिमिनल' की तस्वीर, संजय राउत ने बताया गुंडा राज

शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने महाराष्ट्र की शिंदे सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य का प्रबंधन अब गुंडों और डकैतों के हाथों में हैं। उन्होने एक तस्वीर भी साझा की।

Ankit Ojha लाइव हिन्दुस्तान, मुंबईTue, 6 Feb 2024 12:13 PM
share Share
Follow Us on
सीएम एकनाथ शिंदे के साथ 'क्रिमिनल' की तस्वीर, संजय राउत ने बताया गुंडा राज

उल्हासनगर के थाने में फायरिंग की घटना के बाद शिवेसना (UBT) सांसद संजय राउत महाराष्ट्र की शिंदे सरकार को गुंडा राज साबित करने में लगे हैं। इस क्रम में उन्होंने दो बार तस्वीर साझा कर महाराष्ट्र सरकार से सवाल पूछे हैं। एकनाथ शिंदे के बेटे औऱ सांसद श्रीकांत की तस्वीर के बाद अब उन्होंने मुख्यमंत्री की ही एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में भी नीलेश घायवाल सीएम शिंदे के बगल में खड़ा दिखाई दे रहा है। संजय राउत ने पूछा है कि आखिर एकनाथ शिंदे के साथ इन अपराधियों के क्या संबंध हैं। 

संजय राउत ने जो तस्वीर साझा की है उसमें शिवसेना सांसद संतोष बांगर भी दिखाई दे रहे हैं। राउत ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'महाराष्ट्र गुंडा राजः अपराधियों और डकैतों द्वारा चलने वाला राज्या। ये आदमी कौन है? पुणे पुलिस कमिश्नर औऱ मोदी शाह के सत्ताधारी गुट को इसके बारे में जानकारी देनी चाहिए।' बता दें कि पहले राउत ने मुख्यमंत्री के सांसद बेटे की तस्वीर भी हेमंत दाभेकर के साथ शेयर की थी। 

बता दें कि उल्हासनगर के थाने में भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ ने शिवसेना नेता पर गोली चला दी थी। उल्हासनगर कल्याण लोकसभा सीट के अंतरगत आता है जहां से श्रीकांत शिंदे ही सांसद हैं। राउत ने आरोप लगाया था कि श्रीकांत शिंदे गुंडाराज को बढ़ावा दे रहे हैं। वहीं आरोपों के बाद शिवसेना ने अपने एक युवा मोर्चे के पदाधिकारी को पद से हटा दिया था। बताया गया कि उसी केसाथ दाभेकर श्रीकांत शिंदे से मिलने मुख्यमंत्री आवास गया था।