फोटो गैलरी

Hindi News महाराष्ट्ररामदास आठवले की पार्टी में शामिल हुईं एक्ट्रेस पायल घोष, अनुराग कश्यप पर लगाया था यौन शोषण का आरोप

रामदास आठवले की पार्टी में शामिल हुईं एक्ट्रेस पायल घोष, अनुराग कश्यप पर लगाया था यौन शोषण का आरोप

बॉलीवुड फिल्ममेकर अनुराग कश्यप के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाने वालीं एक्ट्रेस पायल घोष सोमवार को भारतीय रिपब्लिकन पार्टी (आठवले) में शामिल हो गईं। पायल पार्टी प्रमुख एवं केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले...

रामदास आठवले की पार्टी में शामिल हुईं एक्ट्रेस पायल घोष, अनुराग कश्यप पर लगाया था यौन शोषण का आरोप
लाइव हिन्दुस्तान , मुंबईMon, 26 Oct 2020 03:34 PM
ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड फिल्ममेकर अनुराग कश्यप के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाने वालीं एक्ट्रेस पायल घोष सोमवार को भारतीय रिपब्लिकन पार्टी (आठवले) में शामिल हो गईं। पायल पार्टी प्रमुख एवं केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुईं।

रामदास आठवले ने इस अवसर पर कहा, ''पार्टी में शामिल होने के लिए मैं उनका धन्यवाद करता हूं और उनका स्वागत करता हूं।'' उन्हें पार्टी की महिला विंग का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

कश्यप पर भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 376 (I), 354 (महिला को अपमानित करने के इरादे से हमला करना या आपराधिक बल देना), 341 (गलत संयम) और 342 (गलत तरीके से प्रताड़ना) के तहत आरोप लगाया गया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद मुंबई पुलिस ने कश्यप को पूछताछ के लिए बुलाया था। इस दौरान, अनुराग से करीब 8 घंटे तक पूछताछ हुई थी। खुद पर लगे आरोपों पर अनुराग कश्यप ने मुंबई पुलिस के जांच अधिकारियों को बताया कि साल 2013 अगस्त में वो श्रीलंका में थे। उन्होंने इससे जुड़े दस्तावेज भी पुलिस को दिए हैं।

 

अनुराग की वकील प्रियंका ने स्टेटमेंट जारी कर बताया था, अनुराग ने अपने दस्तावेज पुलिस को दिखाए हैं जो बताते हैं कि जिस वक्त की पायग बात कर रही हैं उस वक्त अनुराग अपनी फिल्म की शूटिंग के सिलसिने में श्रीलंका में थे। कश्यप ने अपने पर लगे आरोपों को गलत बताया है।

घोष ने पीएम मोदी से मांगी थी मदद

अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाने के बाद पायल घोष ने कुछ दिनों पहले ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मदद की गुहार लगाई। पायल ने पीएमओ, पीएम मोदी और राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा को टैग करते हुए ट्वीट किया था। पायल ने लिखा था, ''ये माफिया गैंग मुझे मार डालेंगे सर और मेरी मौत को आत्महत्या या कुछ और बता डालेंगे।''

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें