फोटो गैलरी

Hindi News महाराष्ट्रअजब-गजबः परेशान पतियों ने रावण की बहन सूर्पणखा का पुतला किया दहन

अजब-गजबः परेशान पतियों ने रावण की बहन सूर्पणखा का पुतला किया दहन

दशहरा पर रावण का पुतला दहन करने की परंपरा रही है, लेकिन कुछ “परेशान” पतियों ने सूर्पणखा का पुतला जला कर यह त्योहार अलग तरह से मनाया। सूर्पणखा लंका नरेश रावण की बहन थी। रावण, रामायण के एक...

अजब-गजबः परेशान पतियों ने रावण की बहन सूर्पणखा का पुतला किया दहन
एजेंसी,औरंगाबाद (महाराष्ट्र)Fri, 19 Oct 2018 05:19 PM
ऐप पर पढ़ें

दशहरा पर रावण का पुतला दहन करने की परंपरा रही है, लेकिन कुछ “परेशान” पतियों ने सूर्पणखा का पुतला जला कर यह त्योहार अलग तरह से मनाया। सूर्पणखा लंका नरेश रावण की बहन थी। रावण, रामायण के एक प्रमुख पात्र हैं। न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक पत्नियों के सताए पतियों की संस्था 'पत्नी पीड़ित पुरुष संगठन' के सदस्यों ने औरंगाबाद के पास करोली गांव में बृहस्पतिवार को सूर्पणखा का पुतला दहन किया।

पत्नी से होता था झगड़ा, Whatsapp के जरिए दिया ‘तीन तलाक’, केस दर्ज

संस्था के संस्थापक भारत फुलारे ने पीटीआई-भाषा से कहा, “भारत में सभी कानून पुरुषों के खिलाफ और महिलाओं के पक्ष में हैं। वे छोटे-छोटे मुद्दों पर अपने पति एवं ससुराल वालों को परेशान करने के लिए इनका दुरुपयोग करती हैं।” उन्होंने कहा, “देश में पुरुषों के खिलाफ क्रूरता की हम निंदा करते हैं। एक सांकेतिक कदम के तौर पर हमारे संगठन ने गुरुवार को दशहरा के मौके पर सूर्पणखा का पुतला जलाया।”

महाराष्ट्र: पत्नी से मामूली बात पर हुई बहस तो WhatsApp के जरिये भेज दिया 'तीन तलाक'

हिंदू पौराणिक कथाओं के मुताबिक रावण और राम के बीच युद्ध का मुख्य कारण सूर्पणखा थी। सूर्पणखा के अपमान का प्रतिशोध लेने के लिए रावण ने साधु का वेश धारण कर सीता का अपहरण कर लिया था, जिसके चलते अंतत: राम - रावण का संग्राम हुआ था। फुलारे ने दावा किया कि 2015 के आंकड़ों के अनुसार देश में आत्महत्या करने वाले विवाहित लोगों में 74 प्रतिशत पुरुष थे। साथ ही संस्था के कुछ सदस्यों ने देश में चल रहे 'मी टू' अभियान पर भी सवाल उठाए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें