महाराष्ट्र में टूटा ओमिक्रॉन का कहर, 198 नए मामले आए सामने, कुल संख्या हुई 450

Dheeraj Pal हिंदुस्तान टाइम्स, मुंबई
Follow us on Google News
share

देशभर में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। इस संक्रमण का सबसे ज्यादा असर महाराष्ट्र में दिखाई दे रहा है। इसी बीज महाराष्ट्र में आज यानी 30 दिसंबर को ओमिक्रॉन मामलों में...

महाराष्ट्र में टूटा ओमिक्रॉन का कहर, 198 नए मामले आए सामने, कुल संख्या हुई 450

देशभर में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। इस संक्रमण का सबसे ज्यादा असर महाराष्ट्र में दिखाई दे रहा है। इसी बीज महाराष्ट्र में आज यानी 30 दिसंबर को ओमिक्रॉन मामलों में भारी बढ़तरी देखी गई है। राज्य में आज ओमिक्रॉन के 198 नए मामले सामने आए हैं। ऐसे में राज्य में इसकी कुल संख्या बढ़कर 450 हो गई है। इसके अलावा अब तक 125 रोगियों को आरटी-पीसीआर परीक्षण के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन 198 मामलों में से 190 अकेले मुंबई से सामने आए हैं। यह मामले तब दर्ज किए गए जब महाराष्ट्र ने 5,368 नए कोविड मामले दर्ज किए हैं, जिसमें मुंबई से 3,671 शामिल हैं। यह जानकारी बृहन्मुंबई नगर निगम ने दी है। 

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने गुरुवार को कहा कि लगभग 4,000 मामलों के साथ मुंबई की सकारात्मकता दर बढ़कर 8.48% हो गई है। सरकार ने जीनोम-सीक्वेंसिंग से पहले केवल आरटी-पीसीआर केंद्रों पर डेल्टा और ओमिक्रॉन की पहचान करने के लिए एस-जीन ड्रॉपआउट किट का अधिकतम उपयोग करने का निर्णय लिया है। इससे डॉक्टरों को ओमिक्रॉन और डेल्टा वेरिएंट के बीच अंतर करने में मदद मिलेगी।

राजेश टोपे ने कहा, "टीकाकरण अभियान पूरी गति से चलाया जाएगा। स्कूली छात्रों को बैच में टीकाकरण केंद्रों में ले जाया जाना चाहिए। इसके परिणामस्वरूप टीकाकरण की उच्च दर होगी। स्कूल अभी बंद नहीं होंगे।"

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें